यूक्रेन के बाद इस मुस्लिम देश पर भड़का इजराइल, अब तक 13 की हुई मौत

मध्य पूर्व में पहले से जलते हालात एक बार फिर भड़क उठे हैं. गाजा संघर्ष के बाद अब इजरायल ने सीरिया के दक्षिणी हिस्से में एक बड़े सैन्य अभियान को अंजाम दिया है. रात के अंधेरे में हुए इस ऑपरेशन ने पूरे गांव को दहला दिया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई.

Israel attack on syria 13 people died hamas engaged
Image Source: Social Media

मध्य पूर्व में पहले से जलते हालात एक बार फिर भड़क उठे हैं. गाजा संघर्ष के बाद अब इजरायल ने सीरिया के दक्षिणी हिस्से में एक बड़े सैन्य अभियान को अंजाम दिया है. रात के अंधेरे में हुए इस ऑपरेशन ने पूरे गांव को दहला दिया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच पहले ही तनाव चरम पर है और सीमाई इलाकों में स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है.


सीरिया की सरकारी एजेंसी SANA के अनुसार, जब गांव के लोग रोज़ की तरह गहरी नींद में थे, तभी अचानक गोलियों की तेज आवाज़ें गूंजने लगीं. ग्रामीण इयाद ताहिर ने बताया हम सो रहे थे… सुबह उठे तो चारों ओर गोलीबारी थी. गांव में इजरायली सेना घुस चुकी थी. टैंक, सैनिक और फिर हवाई हमले… सब कुछ पलक झपकते हो गया. एक अन्य ग्रामीण अहमद कमाल, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए जवाबी फायरिंग की, लेकिन इस दौरान उनके भाई की मौत हो गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

इजरायल का दावा, “खतरनाक आतंकियों को पकड़ा”

इजरायल की सेना का कहना है कि यह कार्रवाई जामा इस्लामिया संगठन के आतंकियों को पकड़ने के लिए की गई. सेना के अनुसार, यह समूह हमास और हूतियों के साथ मिलकर इजरायल पर हमले की योजना बना रहा था. आईडीएफ ने दावा किया कि इस अभियान में कई उग्रवादी ढेर हुए और उसके अपने भी 6 सैनिक घायल हुए हैं.

सीरिया सरकार बोली “यह युद्ध अपराध, महिलाओं-बच्चों की मौत”

वहीं, सीरिया का विदेश मंत्रालय इस हमले को ‘नरसंहार’ बता रहा है. उसके अनुसार, मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सरकार ने इसे सीरिया की संप्रभुता पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि इजरायल पूरे क्षेत्र को आग में झोंकने की कोशिश कर रहा है. सीरिया ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप करने और इजरायल की घुसपैठ पर रोक लगाने की मांग की है.

गांववालों ने भी उठाए हथियार, कई ग्रामीणों की मौत

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, अचानक हुए हमले से घबराए ग्रामीण हथियार लेकर घरों से बाहर निकल आए. कई लोगों ने इजरायली सैनिकों का मुकाबला करने की कोशिश की, जिसमें कई ग्रामीण मारे गए. गांव के स्थानीय अधिकारी वालिद ओकाशा ने एपी को बताया कि मारे गए लोग ज्यादातर आम नागरिक थे. सीरिया–इजरायल संबंधों में नया अध्याय: बफर जोन और गोलन हाइट्स का तनाव बशर अल-असद की सरकार गिरने के बाद से ही इजरायल ने सीरिया में कई बार हमले किए हैं.

इजरायल गोलन हाइट्स पर पहले ही कब्जा कर चुका है.

बफर ज़ोन में भी उसके सैनिक तैनात हैं. हालिया घटना इस तनाव को नई ऊंचाई पर ले गई है. हालांकि, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध नहीं हैं, फिर भी तनाव कम करने के लिए एक संभावित सुरक्षा समझौते पर बातचीत चल रही है.

क्षेत्र में बढ़ी बेचैनी, आगे क्या?

सीरिया और इजरायल के बीच बढ़ती झड़पें यह संकेत देती हैं कि मध्य पूर्व में शांति अभी दूर की बात है. ग्रामीणों की मौत ने गुस्से की लहर पैदा कर दी है और सीरियाई सरकार इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें:  

एलन मस्क और निखिल कामथ की धमाकेदार जोड़ी, इंटरनेट पर छाया नया पॉडकास्ट टीज़र