एडिलेड: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए इस ऑस्ट्रेलिया दौरे ने कड़ी चुनौती पेश की है. पर्थ में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, अब एडिलेड में भी कोहली बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए. यह पहली बार है जब कोहली लगातार दो वनडे मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं, जो उनके 17 साल के क्रिकेट करियर में एक दुर्लभ और चिंताजनक स्थिति है.
इस दौरे की शुरुआत से ही विराट कोहली के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल रही है. पर्थ वनडे में भी कोहली का बल्ला खामोश रहा था, लेकिन एडिलेड की विकेट पर भी वह अपना स्कोर नहीं जोड़ सके. चौथी गेंद पर आउट होने के बाद कोहली की पारी समाप्त हो गई. इस तरह लगातार दो मैचों में बिना कोई रन बनाए आउट होना उनके लिए चिंता का विषय बन गया है.
आउट होने के बाद कोहली की प्रतिक्रिया
कोहली के आउट होने के बाद स्टेडियम में मौजूद भारतीय समर्थकों ने खड़े होकर उन्हें तालियों से सम्मानित किया. इस समर्थन के बीच कोहली ने हाथों में दस्ताने पकड़े हुए शालीनता से फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. उनकी बॉडी लैंग्वेज से यह स्पष्ट था कि वह अपने वर्तमान प्रदर्शन और करियर की स्थिति को लेकर चिंतित हैं. ऐसा लग रहा था कि विराट खुद भी जानते हैं कि उनका क्रिकेट करियर अब किसी मोड़ पर पहुंच चुका है और वे संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं.
VIRAT KOHLI GONE FOR HIS SECOND DUCK OF THE SERIES!#AUSvIND | #PlayoftheDay | @BKTtires pic.twitter.com/jqIdvMeX9T
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 23, 2025
तीसरे वनडे मैच में करियर का अंत?
कोहली की इस स्थिति को देखते हुए कई विशेषज्ञ और फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि 25 अक्टूबर को सिडनी में होने वाला तीसरा वनडे मैच उनके क्रिकेट करियर का अंतिम मैच हो सकता है. हालांकि, कोहली या टीम ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनकी हालिया परफॉर्मेंस और व्यवहार से यह कयास लगाना मुश्किल नहीं है कि उनके संन्यास की खबरें जल्द ही आ सकती हैं.
कैसे हुए आउट?
एडिलेड में सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने कोहली को आउट किया. बार्टलेट ने अच्छी इनस्विंग गेंद डाली, जिसे कोहली बैकफुट पर मिड-विकेट की ओर फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी और सीधे उनके पैड्स को टच कर गई. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जोरदार अपील पर अंपायर ने एलबीडब्ल्यू के लिए उंगली उठा दी. कोहली ने रोहित शर्मा से रिव्यू लेने पर चर्चा की, लेकिन अंत में फैसला किया कि रिव्यू नहीं लेंगे और सीधे पवेलियन लौट गए. इस तरह भारत ने 17 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर पाकिस्तानी फैन ने शुभमन गिल के साथ की 'नापाक' हरकत, देखें वायरल वीडियो