Is Nano Banana Safe: आजकल सोशल मीडिया पर जैसे ही कोई नया ट्रेंड आता है, लोग उसे हाथों-हाथ लेने लगते हैं. कुछ ऐसा ही हो रहा है Nano Banana नाम के AI टूल के साथ, जिसकी मदद से लोग अपनी तस्वीरों को 3D स्टैच्यू या खिलौने जैसे अवतार में बदल रहे हैं. चाहे इंस्टाग्राम हो या ट्विटर, हर जगह इस ऐप से बनी इमेजेस वायरल हो रही हैं. लेकिन, जितना मज़ेदार ये ट्रेंड लग रहा है, उतना ही ज़रूरी है यह जानना कि क्या इस AI टूल पर अपनी फोटो अपलोड करना सुरक्षित है? आइए, इस सवाल का जवाब आसान और भरोसेमंद जानकारी के साथ समझते हैं.
Nano Banana में क्या है खास?
Nano Banana असल में Google Gemini का एक AI फीचर है, जो यूज़र्स को अपनी फोटो से 3D इमेज, एनिमेशन या आर्टवर्क बनाने की सुविधा देता है. लोग इसका इस्तेमाल करके खुद जैसे दिखने वाले खिलौने की तस्वीर बना रहे हैं. अपने चेहरे का 3D स्टैच्यू क्रिएट कर रहे हैं. फोटो में फिल्टर, बैकग्राउंड चेंज और एडिटिंग कर रहे हैं. यह सब सुनने में जितना मजेदार है, उतनी ही ज़रूरी है इस तकनीक की सुरक्षा को समझना.
SynthID वॉटरमार्क
Google ने Nano Banana में एक खास तकनीक SynthID वॉटरमार्क को जोड़ा है. यह वॉटरमार्क इमेज में ऐसा डिजिटल सिग्नल छोड़ता है जो इंसानी आंखों से नहीं दिखता, लेकिन स्पेशल टूल्स से पहचाना जा सकता है. इससे ये पहचाना जा सकता है कि इमेज AI से बनी है या नहीं. इसकी मदद से फेक इमेजेस और Deepfake कंटेंट पर रोक लगाई जा सकती है. इसके अलावा इमेज की ऑरिजिनलिटी और सोर्स को ट्रैक किया जा सकता है. इसका मतलब आपकी एडिट की गई इमेज ट्रैक की जा सकती है लेकिन मिसयूज़ से बचाई भी जाती है.
क्या Nano Banana सेफ है?
Google के अनुसार आपकी तस्वीरें सिर्फ सिक्योर सर्वर पर प्रोसेस होती हैं. कोई भी फोटो बिना आपकी इजाज़त के थर्ड पार्टी से शेयर नहीं होती. आपकी फोटो को AI मॉडल ट्रेनिंग में ऑटोमैटिकली इस्तेमाल नहीं किया जाता. यदि Google को आपकी तस्वीर का उपयोग करना हो, तो वह आपसे सहमति लेगा. Nano Banana यूरोप की GDPR और अमेरिका की CCPA जैसी सख्त प्राइवेसी पॉलिसीज़ को फॉलो करता है. इसका साफ मतलब है कि जब तक आप खुद न चाहें, आपकी फोटो कहीं लीक या शेयर नहीं की जाएगी.
Nano Banana से आप क्या-क्या कर सकते हैं?
इस टूल का उपयोग सिर्फ 3D फोटो बनाने के लिए नहीं, बल्कि एक फुल AI फोटो एडिटर की तरह किया जा सकता है. फोटो से अनचाही चीजें हटा सकते हैं. तस्वीर में नई चीजें जोड़ सकते हैं. बैकग्राउंड को कस्टमाइज कर सकते हैं. चेहरे के हाव-भाव बदल सकते हैं या कलेक्शन बना सकते हैं. बस आपको एक प्रॉम्प्ट टाइप करना होता है, और फिर कुछ ही सेकंड में AI आपकी फोटो को नए रूप में बदल देता है.
ये भी पढ़ें: अगर आप भी करते हैं UPI से पेमेंट तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट