ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ड्रोन से बनाया निशाना, एक भारतीय समेत 4 लोग घायल

Dubai Airport Iran Drone Attack: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं.

Iran targets Dubai International Airport with drone 4 people including one Indian injured
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Dubai Airport Iran Drone Attack: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में घाना के दो नागरिक, एक बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं. सभी को मामूली चोटें आई हैं. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. 

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का हवाई यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है और एयर ट्रैफिक सामान्य रूप से चलता रहा. दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास दो ड्रोन गिरने की पुष्टि हुई है. इस घटना में चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन एयरपोर्ट की उड़ान सेवाएं पूरी तरह सामान्य हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव

इस बीच मिडिल ईस्ट में इज़रायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. दोनों देशों के बीच हमले जारी हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बनी हुई है.

नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर

इसी दौरान ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर भी सामने आई है. ईरान के राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान मोजतबा खामेनेई को चोट लगी थी. पेजेशकियन ने कहा कि चोट लगने के बावजूद मोजतबा खामेनेई सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति ठीक है. 

उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि उन्होंने अपने कुछ परिचितों से जानकारी ली, जिन्होंने बताया कि खामेनेई सुरक्षित हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान पर अमेरिका और इज़रायल के हमलों के शुरुआती दिनों में ही मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे. हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सक्रिय हुआ भारत, जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से तीसरी बार की बातचीत