Iran Attack US Vessel: ईरान से जुड़े एक मिसाइल हमले में 8 अमेरिकी मरीन के घायल होने की खबर सामने आई है. एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला 14 सितंबर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हुआ. ईरान की तरफ से दागी गई एक क्रूज मिसाइल ने उस जहाज को निशाना बनाया, जिस पर अमेरिकी सैन्यकर्मी मौजूद थे.
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में घायल हुए सभी 8 मरीन की जान बच गई है. हालांकि, कुछ जवानों को धुआं अंदर जाने की वजह से परेशानी हुई. वहीं, कुछ सैनिकों के सिर में चोट लगने यानी ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी की आशंका भी जताई गई है.
अमेरिका ने अभी नहीं दिया सैन्य जवाब
रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले के बाद अमेरिका ने अभी तक ईरान के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई नहीं की है. यह घटना इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि दोनों देशों के बीच पहले भी कई बार सैन्य टकराव हो चुके हैं.
BREAKING: 8 US Marines were injured on september 14 when an Iranian cruise missile struck a vessel carrying US military personnel in the Strait of Hormuz – NBC US officials said the Marines were not seriously injured but suffered smoke inhalation and possible traumatic brain injuries. US have not responded militarily to the attack so far. Last time Iran attacked US warships, and the US responded with strikes on Iran's coast. Iran then hit a US base in Jordan, causing heavy damage to US military equipment, despite the US using around 80 interceptor missiles, costing roughly half a billion dollars.
— Current Report (@Currentreport1) September 28, 2026
पिछली बार जब ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाया था, तब अमेरिका ने ईरान के तट पर सैन्य हमला किया था. इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन में मौजूद एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया था. इस हमले में अमेरिकी सैन्य उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा था.
ये भी पढ़ें- रूस के हथियारों का दुनियाभर में जलवा! बना दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक, भारत-चीन सबसे बड़े खरीदार देश