IPL: 15 करोड़ में दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, 13.50 करोड़ में लखनऊ से जुड़े कुलदीप यादव, जानें पूरी जानकारी

IPL News: आईपीएल के इतिहास में एक बड़ा और चर्चित खिलाड़ी ट्रेड देखने को मिला है. इस डील के तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा बन गए हैं.

IPL biggest trade Rishabh Pant valued at ₹27 crore returns to Delhi Kuldeep heads to Lucknow
Image Source: ANI/ File

IPL News: आईपीएल के इतिहास में एक बड़ा और चर्चित खिलाड़ी ट्रेड देखने को मिला है. इस डील के तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं, जबकि स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा बन गए हैं. इस ट्रेड के बाद दोनों खिलाड़ियों की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है.

दिल्ली कैपिटल्स में लौटे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था. यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोलियों में से एक थी. हालांकि नए ट्रेड के तहत पंत अब दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी पुरानी कीमत से कम फीस स्वीकार की है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अब 15 करोड़ रुपये की फीस पर दिल्ली के लिए खेलेंगे. पंत के लिए दिल्ली कैपिटल्स कोई नई टीम नहीं है. उन्होंने 2016 से 2024 तक इस फ्रेंचाइजी के साथ लंबा सफर तय किया था. इस दौरान उन्होंने टीम के लिए 111 मैच खेले और 43 मुकाबलों में कप्तानी भी की.

कुलदीप यादव बने लखनऊ का हिस्सा

दूसरी ओर, भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे. कुलदीप पिछले पांच सीजन से दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा थे और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से टीम को कई मैच जिताए. दिल्ली के लिए उन्होंने 65 मैचों में 72 विकेट हासिल किए. लखनऊ सुपर जायंट्स ने कुलदीप को उनकी मौजूदा फीस 13.50 करोड़ रुपये पर ही टीम में शामिल किया है. यानी इस ट्रेड के बाद उनकी सैलरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

दोनों टीमों को मिले नए विकल्प

इस खिलाड़ी अदला-बदली से दोनों टीमों को फायदा मिलने की उम्मीद है. दिल्ली को एक अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान वापस मिला है, जबकि लखनऊ को एक भरोसेमंद और मैच विनर स्पिनर मिला है. अब आईपीएल के अगले सीजन में सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि पंत और कुलदीप अपनी नई-पुरानी टीमों के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं.

ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस से लेकर आकाशतीर तक... दुनिया में बज रहा भारतीय हथियारों का डंका, UAE के साथ होगी बड़ी डील?