IPL 2026: हार्दिक पांड्या की छुट्टी के संकेत! मुंबई इंडियंस की कमान संभाल सकता है ये स्टार खिलाड़ी

Mumbai Indians Latest News: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस समय अपनी कप्तानी को लेकर चर्चा में है. टीम के भविष्य और कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी है.

IPL 2026 Signs of Hardik Pandya leave jasprit bumrah can take charge of Mumbai Indians
Image Source: Social Media

Mumbai Indians Latest News: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस समय अपनी कप्तानी को लेकर चर्चा में है. टीम के भविष्य और कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय दी है.

संजय मांजरेकर का मानना है कि अब मुंबई इंडियंस को कप्तानी में बदलाव के बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह को टीम की कप्तानी मिलनी चाहिए, क्योंकि वह खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं.

बुमराह को कप्तान बनाने की सलाह

संजय मांजरेकर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह मैदान पर काफी समझदारी से फैसले लेते हैं. उनके अनुसार बुमराह बल्लेबाज की सोच को समझते हैं, पिच को अच्छे से पढ़ते हैं और मुश्किल हालात में सही रणनीति बना सकते हैं. मांजरेकर ने कहा कि भले ही बुमराह को भारतीय टीम की कप्तानी नहीं मिली हो, लेकिन वह कम से कम इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी के हकदार हैं.

हार्दिक पांड्या को लेकर कही बड़ी बात

संजय मांजरेकर ने आगे कहा कि अब मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या से आगे की सोचनी चाहिए. उनके मुताबिक हार्दिक को टीम में वापस लाने का फैसला अभी तक पूरी तरह सफल नहीं रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को टीम में ला रही थी, तो उनके साथ कोच आशीष नेहरा जैसे अनुभवी दिमाग को भी जोड़ना चाहिए था. मांजरेकर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग कप्तानी का दबाव अंतरराष्ट्रीय टेस्ट कप्तानी जितना नहीं होता, इसलिए बुमराह को मौका दिया जा सकता है.

हार्दिक की कप्तानी पर उठ रहे सवाल

आंकड़ों की बात करें तो हार्दिक पांड्या का जीत प्रतिशत मुंबई इंडियंस के उन कप्तानों में सबसे कम है, जिन्होंने टीम की 30 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक 37 मुकाबले खेले हैं, जिनमें टीम को सिर्फ 15 मैचों में जीत मिली है. 

यही वजह है कि उनकी कप्तानी लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले सीजन में मुंबई इंडियंस कप्तानी में बदलाव करती है या फिर हार्दिक पांड्या पर ही भरोसा कायम रखती है.

ये भी पढ़ें- NEET UG परीक्षा रद्द, CBI करेगी पेपर लीक की जांच, इसी महीने हुआ था एग्जाम