Vaibhav Sooryavanshi Video: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ राजस्थान का फाइनल खेलने का सपना टूट गया. हालांकि मैच के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.
वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
मैच के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. यह वीडियो उस समय का था जब वैभव सूर्यवंशी आउट होकर मैदान से वापस लौट रहे थे. वीडियो में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग वैभव से बात करते नजर आए.
उनके हावभाव देखकर कई लोगों को लगा कि वह युवा बल्लेबाज को कुछ समझा रहे हैं या नाराजगी जता रहे हैं. हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
Riyan Parag telling to sooryavanshi about his mistake 🥲🥲🥲 pic.twitter.com/igBzn07f8N
— Rahul (@Rahul74572540) May 29, 2026
मैच के बाद वैभव की जमकर तारीफ
वायरल वीडियो के बीच मैच खत्म होने के बाद रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में वैभव ने जो प्रदर्शन किया है, वह बेहद खास है. पराग ने कहा कि कई खिलाड़ी सिर्फ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन वैभव ने पूरे सीजन हालात के हिसाब से बल्लेबाजी की.
उन्होंने टीम की जरूरत को समझा और उसी के अनुसार खेला. यही वजह है कि वह लगातार रन बनाने में सफल रहे. उन्होंने यह भी कहा कि इतनी कम उम्र में इतना परिपक्व खेल दिखाना आसान नहीं होता और वैभव ने सभी को प्रभावित किया है.
Chin up, Vaibhav Sooryavanshi! 🩷
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
You have so much to be proud of 🥹
Scorecard ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/8lHU927KLE
भविष्य को लेकर जताई बड़ी उम्मीद
रियान पराग ने उम्मीद जताई कि वैभव आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए भी खेलेंगे. उन्होंने कहा कि अगर वह इसी तरह मेहनत करते रहे तो उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव राजस्थान रॉयल्स को भविष्य में दूसरा आईपीएल खिताब जिताने में भी अहम भूमिका निभाएंगे.
96 रन की शानदार पारी खेली
गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में 96 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा रहा. वैभव की इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 214 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. हालांकि गुजरात टाइटंस ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 215 रन का लक्ष्य 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया.
ऑरेंज कैप पर बरकरार है कब्जा
क्वालिफायर-2 में 96 रन बनाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं. इस सीजन उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए हैं. उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 Final: फाइनल से पहले होगी क्लोजिंग सेरेमनी, जानिए कब और कहां खेला जाएगा RCB vs GT का मैच