PBKS vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 199 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई.
विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने खेली बड़ी पारियां
RCB की शुरुआत अच्छी रही. हालांकि जेकब बेथेल जल्दी आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 58 रन बनाए. उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन की अहम पारी खेली और विराट के साथ अच्छी साझेदारी की.
वेंकटेश अय्यर का तूफानी अंदाज
पारी के आखिरी ओवरों में Venkatesh Iyer ने तेजी से रन बनाए. उन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 73 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए. टिम डेविड ने भी 12 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम का स्कोर 222 तक पहुंचाने में मदद की.
पंजाब के गेंदबाज रहे महंगे
पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बराड़ ने 2 विकेट लिए. वहीं अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला. लेकिन टीम के ज्यादातर गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए, जिसका फायदा RCB के बल्लेबाजों ने उठाया.
पंजाब की खराब शुरुआत बनी हार की वजह
223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. Bhuvneshwar Kumar ने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या को बिना खाता खोले आउट कर दिया. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान Shreyas Iyer भी सिर्फ 1 रन ही बना सके.
शशांक सिंह की फिफ्टी भी नहीं बचा सकी टीम
शुरुआती झटकों के बाद कूपर कॉनली ने 37 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की. सूर्यांश शेडगे ने 35 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 37 रन बनाए. आखिर में शशांक सिंह ने 27 गेंदों पर 55 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. पंजाब की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रन ही बना पाई.
RCB प्लेऑफ में पहुंची
यह पंजाब किंग्स की इस सीजन में लगातार छठी हार रही. इस हार के बाद टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. वहीं RCB ने सीजन की 9वीं जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है.
ये भी पढ़ें- सिंधु जल संधि पर भारत का लहजा सख्त, इंटरनेशनल कोर्ट के फैसले को किया खारिज; पाक को दी चेतावनी