IPL 2026 Playoffs: IPL 2026 का लीग चरण अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. 62 मुकाबलों के बाद प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ होने लगी है, लेकिन अभी भी कई टीमों के बीच कड़ा संघर्ष जारी है.
अब तक केवल एक टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB). वहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों का सफर प्लेऑफ की दौड़ में खत्म हो चुका है.
अब बाकी बचे तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच मुकाबला जारी है. इनमें से तीन टीमों- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की स्थिति काफी हद तक उनके अपने प्रदर्शन पर निर्भर है.
लेकिन असली रोमांच उन चार टीमों को लेकर है, जिनका प्लेऑफ का समीकरण काफी पेचीदा हो गया है:
पंजाब किंग्स (PBKS) का समीकरण
पंजाब किंग्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. टीम ने 13 मैचों में 13 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट 0.227 है.
अगर पंजाब अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत भी लेती है, तब भी टीम के पास 14 मैचों में अधिकतम 15 अंक ही होंगे.
इस स्थिति में पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल माना जा रहा है. हालांकि, गणितीय संभावना तभी बन सकती है जब:
इन परिस्थितियों में ही पंजाब किंग्स के लिए रास्ता बन सकता है.
राजस्थान रॉयल्स (RR) की उम्मीदें
राजस्थान रॉयल्स इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर है. टीम ने 12 मैचों में 12 अंक जुटाए हैं और उनका नेट रन रेट 0.027 है.
राजस्थान के पास अभी दो लीग मैच बचे हैं. अगर टीम इन दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर से जीतने में सफल रहती है, तो उनके कुल 14 मैचों में 16 अंक हो सकते हैं.
इस स्थिति में राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने का मौका मिल सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें दूसरी टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी:
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की चुनौती
कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल आठवें स्थान पर है. टीम ने 12 मैचों में 11 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट -0.038 है.
अगर KKR अपने बचे दोनों मुकाबले- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत भी लेती है, तब भी उसके अधिकतम 15 अंक ही होंगे.
ऐसे में सिर्फ अपने प्रदर्शन के दम पर प्लेऑफ में पहुंचना संभव नहीं है. टीम को अन्य नतीजों पर निर्भर रहना होगा. KKR के लिए जरूरी शर्तें:
दिल्ली कैपिटल्स (DC) का समीकरण
दिल्ली कैपिटल्स इस समय सातवें स्थान पर है. टीम ने 13 मैचों में 12 अंक हासिल किए हैं.
अगर दिल्ली अपना आखिरी मुकाबला जीत भी लेती है, तब भी अधिकतम 14 अंक ही हासिल कर पाएगी.
इसका मतलब है कि दिल्ली का प्लेऑफ में पहुंचना पूरी तरह दूसरे टीमों के परिणामों पर निर्भर करेगा. टीम की स्थिति को “चमत्कारिक संभावनाओं” पर आधारित माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- MS Dhoni: क्या आज IPL करियर का आखिरी मैच खेलेंगे धोनी? शेयर हो रहा 5 साल पुराना बयान! देखें Video