IPL 2026: केएल राहुल से आज ऑरेंज कैंप छिन सकते हैं ये 2 बल्लेबाज, पर्पल कैप की रेस भी हुई रोमांचक!

Indian Premier League 2026 का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस और भी रोमांचक होती जा रही है.

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Holder most runs wickets
Image Source: Social Media

Orange Cap and Purple Cap Holder: Indian Premier League 2026 का सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस और भी रोमांचक होती जा रही है. फिलहाल ऑरेंज कैप केएल राहुल के सिर पर है, लेकिन अब इस पर खतरा मंडराने लगा है. वहीं पर्पल कैप की लड़ाई में भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

केएल राहुल ने इस सीजन अब तक 9 मैचों में 433 रन बनाकर खुद को टॉप पर बनाए रखा है. दिल्ली कैपिटल्स के इस सलामी बल्लेबाज का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन उनके पीछे मौजूद बल्लेबाजों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

अभिषेक शर्मा और क्लासन दे रहे कड़ी चुनौती

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 9 मैचों में 425 रन बनाए हैं. यानी वे राहुल से सिर्फ 9 रन पीछे हैं. वहीं तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासन हैं, जिनके नाम 9 मैचों में 414 रन दर्ज हैं. उन्हें राहुल से आगे निकलने के लिए केवल 20 रन की जरूरत है.

इन दोनों बल्लेबाजों को सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है. ऐसे में यह मैच ऑरेंज कैप की तस्वीर बदल सकता है और राहुल की टॉप पोजीशन खतरे में पड़ सकती है.

पर्पल कैप में भुवनेश्वर कुमार आगे

गेंदबाजों की बात करें तो पर्पल कैप फिलहाल भुवनेश्वर कुमार के पास है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस अनुभवी गेंदबाज ने 9 मैचों में 17 विकेट हासिल किए हैं. लेकिन उनकी यह बढ़त पूरी तरह सुरक्षित नहीं है.

अंशुल कंबोज से मिल रही कड़ी चुनौती

अंशुल कंबोज भी 9 मैचों में 17 विकेट लेकर बराबरी पर हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के इस गेंदबाज ने भी शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार भुवनेश्वर को टक्कर दे रहे हैं.

दोनों के विकेट बराबर, फिर भी भुवी आगे क्यों?

हालांकि दोनों गेंदबाजों के विकेट समान हैं, लेकिन बेहतर औसत और इकॉनमी रेट के चलते पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास है. भुवनेश्वर ने 15.52 की औसत और 7.54 की इकॉनमी से विकेट लिए हैं, जबकि अंशुल कंबोज का औसत 15.82 और इकॉनमी 8.49 है. यही मामूली अंतर फिलहाल भुवनेश्वर को आगे बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' ने साउथ की सबसे बड़ी फिल्म को छोड़ा पीछे, तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन