'धुरंधर 2' ने साउथ की सबसे बड़ी फिल्म को छोड़ा पीछे, तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

रणवीर सिंह इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपने करियर के शिखर पर नजर आ रहे हैं. उनकी फिल्म धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं.

Dhurandhar 2 broke the record of Baahubali 2 box office collection
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

Dhurandhar 2 Box Office Collection Worldwide: रणवीर सिंह इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपने करियर के शिखर पर नजर आ रहे हैं. उनकी फिल्म धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं. एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के साथ उन्होंने खुद को इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद सितारों में शामिल कर लिया है. खास बात यह है कि उनकी फिल्म फ्रेंचाइजी अब देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई है.

फिल्म को रिलीज हुए 45 दिन हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार अभी भी बरकरार है. दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम नहीं हुआ है, जो इसके रोजाना कलेक्शन में साफ दिखाई देता है.

धुरंधर 2 ने कितने कमाए?

45वें दिन यानी सातवें शनिवार को फिल्म ने 2.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह आंकड़ा बताता है कि इतने लंबे समय बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अब 1138.54 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 1362.57 करोड़ रुपये हो गया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है.

कलेक्शन ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन

विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. 45 दिनों में फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 425.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि अब विदेशी बाजार में कमाई थोड़ी धीमी हो गई है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है. कुल मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788.32 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है और दंगल के बाद इस क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बन सकती है.

बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूटा

सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि धुरंधर 2 ने साउथ की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है. प्रभास स्टारर इस फिल्म का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1788.06 करोड़ रुपये बताया जाता है, जिसे धुरंधर 2 ने 45 दिनों में ही पार कर लिया है. अब यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla: भूत बंगला पर नहीं पड़ा नई फिल्मों का असर, तीसरे शनिवार भी हुई मालामाल, कितनी हुई कमाई?