IPL 2026: आज कोलकाता से होगी लखनऊ की भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और मैच प्रिडिक्शन

KKR vs LSG: IPL 2026 में आज एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

IPL 2026 Lucknow will clash with Kolkata today know pitch report playing 11 and match prediction
Image Source: Social Media

KKR vs LSG: IPL 2026 में आज एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस सीजन में यह 15वां मैच है और खास बात यह है कि कोलकाता अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश में है. 

टीम ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिसमें दो में हार मिली और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. दूसरी ओर, लखनऊ की टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी, क्योंकि उसने पिछला मुकाबला जीतकर लय हासिल की है. टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीत और एक हार दर्ज की है.

हेड टू हेड में लखनऊ का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इन मुकाबलों में लखनऊ ने 4 बार जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को सिर्फ 2 बार सफलता मिली है.

अगर ईडन गार्डन्स की बात करें, तो यहां भी लखनऊ का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच 3 मैच हुए हैं, जिनमें से 2 में लखनऊ विजयी रही है, जबकि कोलकाता को 1 जीत मिली है.

बल्लेबाजों को मिलेगा फायदा

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को उछाल मिलता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है.

हालांकि हाल के दिनों में बारिश हुई थी, लेकिन मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा आसान माना जाता है.

KKR को हल्की बढ़त

मुकाबला काफी करीबी माना जा रहा है, लेकिन प्रिडिक्शन के अनुसार कोलकाता का पलड़ा थोड़ा भारी दिख रहा है. अनुमानित आंकड़ा 55-45 का है. हालांकि, इस मैदान की परिस्थितियों को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के जीतने की संभावना ज्यादा रहती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा

इम्पैक्ट प्लेयर: अनुकूल रॉय / वैभव अरोड़ा

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI

एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान और प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: दिगवेश राठी

ये भी पढ़ें- यूपी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 5 लाख तक मिलेगा ब्याज मुक्त लोन; शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया