Hardik Pandya News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने शानदार खेल के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. महंगी घड़ियां, स्पोर्ट्स कार और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले हार्दिक पंड्या कभी-कभी अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि, इस बार उन्होंने ऐसा काम किया है, जो उन्हें एक दिलदार और जिम्मेदार इंसान के रूप में सामने लाता है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2026 के सीजन से पहले हार्दिक पंड्या ने मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में काम करने वाले ग्राउंडस्टाफ को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए. मगर यह चेक आईपीएल के दौरान पिच तैयार करने के लिए नहीं थे, बल्कि इसके पीछे एक खास वजह थी.
वादा किया था, अब निभाया
कुछ समय पहले, जब हार्दिक पंड्या वानखेडे स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी कर रहे थे, तो कई बार उन्हें देर रात तक प्रैक्टिस करनी पड़ती थी. इस दौरान ग्राउंडस्टाफ को भी देर तक काम करना पड़ता था. हार्दिक ने तब वादा किया था कि जब वह वापस आएंगे तो वे इन लोगों को इनाम देंगे.
Hardik Pandya gave ₹10 lakh each to all the groundsmen at Wankhede Stadium because he had promised them they had helped him practice late at night during T20 World Cup. pic.twitter.com/KtGsLfgGcz
— Amar💫 (@KUNGFU_PANDYA_0) March 26, 2026
हार्दिक ने निभाया अपना वादा
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपना वादा निभाया और एक प्रैक्टिस सेशन के बाद उन सभी ग्राउंडस्टाफ के सदस्यों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए, जिन्होंने उनकी प्रैक्टिस के दौरान मदद की थी.
इस तोहफे से न केवल ग्राउंडस्टाफ के सदस्य खुश हुए, बल्कि हार्दिक की इस दरियादिली ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं. अब हर कोई मुंबई के कप्तान की तारीफ कर रहा है. यह घटना हार्दिक पंड्या की एक नई तस्वीर पेश करती है, जो केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि अपने अच्छे दिल और वादे को निभाने के लिए भी पहचाने जाते हैं.
ये भी पढ़ें- 'हम कतर नहीं है जो चुपचाप बैठ जाएंगे...', ईरान जंग के बीच पाकिस्तान ने इजरायल को क्यों दी धमकी?