IPL 2026: आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स क बीच भिड़ंत, जानें हेड टू हेड का रिकॉर्ड

DC vs KKR: आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच प्लेऑफ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा. मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है.

IPL 2026 Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders today know their head-to-head record
Image Source: ANI

DC vs KKR: आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच प्लेऑफ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा. मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है. अगर DC हारी तो उसके 14 अंकों तक पहुंचने के मौके कम हो जाएंगे. वहीं, KKR के लिए भी हार का मतलब होगा कि वह 16 अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी. दोनों टीमों का नेट रन रेट भी माइनस में है, जिससे मैच की अहमियत और बढ़ जाती है.

टीमों का हालिया फॉर्म

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले पांच मैचों में से सिर्फ एक ही मैच जीता है. हाल ही में उन्होंने 264 रन बनाए थे, लेकिन उसे बचा नहीं पाए और अपने ही होम ग्राउंड पर सिर्फ 75 रन पर ऑल आउट हो गए. DC अंक तालिका में आठ अंक और -0.949 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने अंतिम तीन मैच लगातार जीतकर वापसी की है. कुल मिलाकर KKR ने नौ मैचों में से तीन मैच जीते हैं और एक मैच रद्द होने के कारण उन्हें एक अतिरिक्त अंक मिला. उनके पास सात अंक और -0.539 का नेट रन रेट है, जिससे टीम आठवें नंबर पर है.

हेड टू हेड मुकाबला

दिल्ली और कोलकाता अब तक 35 बार आमने-सामने आई हैं. इस सीरीज में DC ने 15 और KKR ने 19 मैच जीते हैं. दिल्ली के सामने KKR का सबसे बड़ा स्कोर 272 रन है, जो 2024 में बना था. वहीं, KKR के सामने DC का सबसे बड़ा स्कोर 228 रन है.

आज किस टीम का पलड़ा भारी?

KKR ने अपने शुरुआती छह मैचों में जीत का स्वाद नहीं चखा था, लेकिन अंतिम तीन मैचों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. आखिरी मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल पर टीम काफी निर्भर है. कप्तान अक्षर पटेल भी बल्लेबाजी में खुद आगे आ रहे हैं, लेकिन वह खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे. लुंगी एनगिडी और मिचेल स्टार्क जैसे प्रमुख गेंदबाजों को आज अच्छी गेंदबाजी करनी होगी.

KKR की तरफ रिंकू सिंह फॉर्म में लौट आए हैं. उन्होंने पिछली तीन पारियों में 158 रन बनाए हैं और कोई भी गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाया. दिल्ली की पिच पर स्पिनर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. कोलकाता के पास सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Board Result: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 92.09% छात्र पास, बेटियों ने मारी बाजी