वो पूरे टूर्नामेंट से... कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा

MS Dhoni Fitness: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इशारा दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वापसी अभी और देर से हो सकती है. धोनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें एक और झटका लगा है.

IPL 2026 Coach Stephen Fleming gave a big update regarding Dhoni return know what he said
Image Source: ANI/ File

MS Dhoni Fitness: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इशारा दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वापसी अभी और देर से हो सकती है. धोनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें एक और झटका लगा है.

फैंस को उम्मीद थी कि वह शुरुआती दो हफ्ते मिस करने के बाद मैदान पर लौट आएंगे, लेकिन अब तक करीब एक महीना हो चुका है और वह अभी भी टीम से बाहर हैं. CSK इस सीजन में 8 मैच खेल चुकी है, लेकिन धोनी एक भी मैच में नहीं उतरे हैं.

चोट बनी बड़ी वजह

स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी की चोट अभ्यास के दौरान फिर से बढ़ गई. पहले इसे हल्की चोट माना जा रहा था, लेकिन अब यह थोड़ा गंभीर हो गई है. उन्होंने कहा कि धोनी खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं, लेकिन पिंडली की चोट जोखिम भरी होती है. अगर वह जल्दीबाजी में दौड़ते हैं और चोट फिर से बढ़ जाती है, तो वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. इसलिए टीम कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती.

वापसी का फैसला धोनी खुद लेंगे

फ्लेमिंग ने साफ किया कि धोनी की वापसी का फैसला वही खुद करेंगे. टीम का सपोर्ट स्टाफ उनकी फिटनेस पर नजर रख रहा है, लेकिन अंतिम निर्णय धोनी का ही होगा. अभी वह फिजियो के साथ लगातार मेहनत कर रहे हैं और रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं.

प्रैक्टिस जारी है

भले ही धोनी मैच नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वह अभ्यास में लगातार हिस्सा ले रहे हैं. उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी करते देखा गया है, जहां वह थ्रो-डाउन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.
पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अपनी ट्रेनिंग भी बढ़ाई है. 

हाल ही में उन्हें फिजियो की देखरेख में दौड़ते हुए देखा गया. इसके अलावा उन्होंने स्पिन गेंदबाजों और बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की गेंदों का सामना भी किया. पिछले हफ्ते मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले, वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान धोनी को विकेटकीपिंग ग्लव्स पहने भी देखा गया था.

फैंस को इंतजार

फिलहाल धोनी की वापसी को लेकर कोई तय तारीख सामने नहीं आई है. फैंस को अब उनके पूरी तरह फिट होने का इंतजार करना होगा.