iPhone 17 Pro Max Discount: अगर आप ऐप्पल के फ्लैगशिप आईफोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro Max अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. यह आईफोन अब विजय सेल्स पर सस्ते दाम में मिल रहा है, जिससे आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस आईफोन में क्या खास है और इस पर आपको कितना डिस्काउंट मिल रहा है.
iPhone 17 Pro Max के प्रमुख फीचर्स
iPhone 17 Pro Max में आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक शानदार डिवाइस बनाते हैं. इस फोन में 6.9 इंच का ProMotion डिस्प्ले है, जो एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है, जिससे स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम हो और विजिबिलिटी बढ़े. ऐप्पल का लेटेस्ट A19 Pro प्रोसेसर इसकी परफॉर्मेंस को और भी शानदार बनाता है, जिससे आप किसी भी ऐप या गेम का लुत्फ आसानी से उठा सकते हैं. बैटरी के मामले में, यह आईफोन ऐप्पल का अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक लेकर आता है, जो 39 घंटे का वीडियो प्लेबैक देने का दावा करता है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 17 Pro Max के रियर में 48MP 48MP 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो शानदार तस्वीरें खींचने के लिए डिजाइन किया गया है. फ्रंट कैमरा 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा है, जो बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव प्रदान करता है. इसके अलावा, इस आईफोन का कॉस्मिक ऑरेंज कलर ऑप्शन खासा पसंद किया जा रहा है, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देता है.
iPhone 17 Pro Max पर मिलने वाला डिस्काउंट
iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत ऐप्पल ने 1,49,900 रुपये रखी थी, लेकिन अब यह फोन विजय सेल्स पर 1,45,490 रुपये में उपलब्ध है. यानी आपको इस पर लगभग 4400 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 4,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे कुल छूट लगभग 9,000 रुपये हो जाएगी. अगर आपके पास पुराना फोन है, तो आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं और और भी छूट पा सकते हैं.
Motorola Edge 60 Stylus पर भी छूट का फायदा
अगर आप आईफोन की बजाय एक किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Motorola Edge 60 Stylus आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह मिड रेंज स्मार्टफोन पहले 22,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह अमेजन पर 20,799 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा, सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड पर 2,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे यह और भी सस्ता हो जाता है.
ये भी पढ़ें: अप्रैल में लॉन्च होने वाले हैं ये 5 स्मार्टफोन, सब एक से बढ़कर एक; खासियत जान रह जाएंगे दंग