iPhone 17 Pro Discount: अगर आप iPhone 17 Pro का इंतजार कर रहे थे लेकिन उसकी महंगी कीमत आपके लिए परेशानी का कारण बन रही थी, तो अब आपके पास एक बेहतरीन मौका है. विजय सेल्स की ऐप्पल डेज सेल में इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जा रही है. इस सेल के दौरान, आप iPhone 17 Pro को ₹50,000 तक कम कीमत पर खरीद सकते हैं.
iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 17 Pro में आपको मिलता है 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले शानदार विज़ुअल्स के लिए उपयुक्त है. ऐप्पल ने इसे अपने सबसे एडवांस A19 Pro चिपसेट से लैस किया है, जो फोन की परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाता है. कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम और फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज लेंस दिया गया है, जिससे आपकी फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग अनुभव में चार चांद लग जाते हैं.
विजय सेल्स पर धमाकेदार ऑफर
विजय सेल्स की ऐप्पल डेज सेल में आपको iPhone 17 Pro पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल की शुरुआत 11 अप्रैल से हुई है और यह 16 अप्रैल तक जारी रहेगी. इस दौरान, iPhone 17 Pro की कीमत ₹1,34,990 से घटकर ₹1,28,190 हो गई है. इसके अलावा, अगर आपके पास सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड्स हैं तो आप ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं.
सर्वोत्तम छूट एक्सचेंज ऑफर में मिल रही है. आप अपने पुराने iPhone 15 को एक्सचेंज करके iPhone 17 Pro पर ₹45,000 तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं. इन सभी डिस्काउंट्स को जोड़कर कुल छूट ₹50,000 से भी ज्यादा हो सकती है, जिससे यह डिवाइस और भी किफायती हो जाता है.
Google Pixel 10 पर भी शानदार छूट
अगर आप iPhone 17 Pro के अलावा दूसरे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो गूगल के फ्लैगशिप डिवाइस, Google Pixel 10 पर भी आपको शानदार छूट मिल रही है. इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में ₹79,999 थी, लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसे ₹74,999 में लिस्ट किया गया है, जिस पर ₹5,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है. फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर और ₹5,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, जिससे इस डिवाइस पर आपको हजारों रुपये की छूट मिल रही है.
ये भी पढ़ें: Upcoming Smartphones: नया मोबाइल लेने का है प्लान? अगले हफ्ले लॉन्च होंगे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट