Instagram में आ गया जबरदस्त फीचर, फिर से चला सकेंगे पहले देखी हुई रील्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

Instagram Watch History Feature: सोचिए, आप इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं और कोई शानदार रील देखते-देखते ही कॉल आ जाती है. कॉल लेने के बाद वापस लौटने पर वह रील अक्सर आपकी फीड में नहीं दिखती.

Instagram launches Watch History to easily find previously viewed reels
Image Source: Freepik

Instagram Watch History Feature: सोचिए, आप इंस्टाग्राम पर रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं और कोई शानदार रील देखते-देखते ही कॉल आ जाती है. कॉल लेने के बाद वापस लौटने पर वह रील अक्सर आपकी फीड में नहीं दिखती. यूजर्स के लिए यह एक आम झुंझलाहट रही है. लेकिन अब इंस्टाग्राम ने इस परेशानी का समाधान कर दिया है. शुक्रवार को इंस्टाग्राम ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर अपनी पहले देखी गई रील्स को आसानी से दोबारा देख सकते हैं.

नया फीचर कैसे करेगा मदद

इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोस्सेरी ने बताया कि इस फीचर के जरिए यूजर प्रोफाइल की सेटिंग्स में जाकर “Your Activity” पर टैप कर सकते हैं. यहां “Watch History” का विकल्प मिलेगा, जिसमें वो सभी रील्स दिखाई देंगी जिन्हें आपने पहले देखा है. अब कोई भी वीडियो खो जाने की चिंता नहीं रहेगी, और आप आसानी से अपने पसंदीदा कंटेंट को फिर से देख सकते हैं.

डेट और टाइम के हिसाब से सर्च करने की सुविधा

यह फीचर केवल वीडियो देखने तक सीमित नहीं है. यूजर्स अब यह भी चुन सकते हैं कि वे किसी स्पेसिफिक डेट, सप्ताह या महीने में देखी गई रील्स को देखना चाहते हैं. इसके साथ ही, अगर कोई वीडियो यूजर नहीं रखना चाहता तो उसे हिस्ट्री से हटा भी सकते हैं. लंबे समय से यूजर्स इस सुविधा की मांग कर रहे थे, और अब यह उनकी सुविधा में शामिल हो गई है.

टिकटॉक से मिली प्रेरणा, लेकिन ज्यादा फ्लेक्सिबल

इस फीचर की प्रेरणा टिकटॉक से मिली है, लेकिन इंस्टाग्राम ने इसे और ज्यादा फ्लेक्सिबल बनाया है. हाल ही में मेटा ने इंस्टाग्राम में कई नए बदलाव किए हैं—जैसे एक साथ कई रील्स लिंक करना और पिक्चर-इन-पिक्चर मोड. इंस्टाग्राम रील्स का सीधा मुकाबला टिकटॉक से है और नए फीचर यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर अधिक समय बिताने के लिए प्रेरित करेंगे.

यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

अब यूजर्स अपने पसंदीदा वीडियो खोने की चिंता किए बिना इंस्टाग्राम पर रील्स का मजा ले सकते हैं. चाहे कॉल आए, या बीच में ऐप बंद हो जाए, Watch History फीचर से हर रील आपके हाथ में रहेगी. यह बदलाव इंस्टाग्राम को और अधिक यूजर-फ्रेंडली और सहज बना देगा. 

ये भी पढ़ें: साइबर फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए सरकार ला रही नए नियम, लॉन्च होगा MNV प्लेटफॉर्म, जानें क्या बदलेगा