Indigo Flight Crisis: 5 दिन से हाहाकार! 650+ फ्लाइट्स कैंसिल, DGCA का बड़ा एक्शन

Indigo Crisis flights canceled DGCA big action

IndiGo Crisis: भारतीय एविएशन इंडस्ट्री के प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने हाल के तकनीकी और संचालन संबंधी व्यवधानों के बाद अपने नेटवर्क को फिर से पटरी पर लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है. एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने रविवार, 7 दिसंबर 2025 को बताया कि कंपनी धीरे-धीरे सामान्य परिचालन की ओर लौट रही है. उन्होंने कहा कि सिस्टम में सुधार हो रहा है और अब इंडिगो लगभग 1,650 उड़ानों का संचालन कर रही है.

एल्बर्स ने कहा कि नेटवर्क का अधिकांश हिस्सा बहाल हो चुका है और अब रिफंड, लगेज डिलीवरी और पुनः बुकिंग जैसे सभी सेवाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है. उनका यह भी दावा है कि यात्रियों को सुविधा देने और परेशानियों को कम करने के लिए एयरलाइन पूरी तरह जुटी हुई है.