ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, IOB में 750 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती

IOB Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देशभर की विभिन्न शाखाओं में अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

indian-overseas-bank-750-apprentice-recruitment-2026-apply-online
Image Source: Magnific

IOB Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है. इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने देशभर की विभिन्न शाखाओं में अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के जरिए ग्रेजुएट उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का अनुभव मिलेगा, साथ ही ट्रेनिंग के दौरान मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

750 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 750 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे. सबसे अधिक 200 रिक्तियां तमिलनाडु में हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 110, महाराष्ट्र में 85, दिल्ली में 53 और बिहार में 35 पद निर्धारित किए गए हैं. अन्य राज्यों के लिए भी अलग-अलग संख्या में सीटें तय की गई हैं.

आयु सीमा और पात्रता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 708 रुपये शुल्क देना होगा. अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये रखा गया है.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें जनरल और फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज और संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे. परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा मासिक स्टाइपेंड

चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान बैंक की शाखा के स्थान के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा. मेट्रो शाखाओं में नियुक्त उम्मीदवारों को 15,500 रुपये प्रति माह, शहरी शाखाओं में 14,500 रुपये प्रति माह और सेमी-अर्बन या ग्रामीण शाखाओं में कार्यरत अभ्यर्थियों को 14,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

आवेदन की अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें: इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका! 153 पदों पर निकली भर्ती, ₹71,000 तक मिलेगी सैलरी