Bharat Pakistan Tension, Boycott Turkey: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार एक और देश इस कूटनीतिक संघर्ष में चर्चा का विषय बन गया है—तुर्की. दरअसल, जब भारत ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, तो तुर्की खुलकर पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हो गया. इसके बाद भारत में सोशल मीडिया पर #BoycottTurkey ट्रेंड करने लगा.
मगर क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की की अर्थव्यवस्था भारतीय उत्पादों पर काफी हद तक निर्भर है? खासतौर पर भारत से मिलने वाले चावल, मसाले और कपड़े तुर्की की रोजमर्रा की जरूरतों में अहम भूमिका निभाते हैं.
तुर्की को भारत से क्या-क्या मिलता है?
2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने तुर्की को करीब 6.65 बिलियन डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया. इस लिस्ट में शामिल हैं:
अगर रिश्ते बिगड़े, तो तुर्की को लगेगा झटका
अगर भारत और तुर्की के बीच व्यापारिक संबंधों में खटास आई, तो इसका सीधा असर तुर्की की रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर पड़ सकता है. बिना भारत के बासमती चावल और मसालों के तुर्की की बिरयानी अधूरी रह जाएगी. फैशन और टेक्सटाइल सेक्टर भी प्रभावित होगा, क्योंकि वहां भारतीय फैब्रिक्स की डिमांड काफी ज्यादा है.
पर्यटन और उड़ानों पर भी असर
भारत-तुर्की संबंधों में खटास का असर सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में तुर्की के लिए फ्लाइट कैंसिलेशन में 250% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ट्रैवल कंपनियों ने न सिर्फ तुर्की के प्रमोशनल ऑफर्स बंद कर दिए हैं, बल्कि लोगों को अनावश्यक यात्रा से भी बचने की सलाह दी है.
यह भी पढ़ें: Apple ने ट्रंप की बात मान ली? भारत में रोक दी ये खास योजना, क्या चीन को होगा फायदा?