NZ vs IND Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम इस साल अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच लंबी और रोमांचक सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस दौरे पर भारतीय टीम करीब 40 दिनों के भीतर कुल 12 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी, जिनमें टी20, वनडे और टेस्ट तीनों प्रारूप शामिल हैं.
विशेष बात यह है कि न्यूजीलैंड की मेजबानी में इतने बड़े स्तर की द्विपक्षीय सीरीज पहले कभी आयोजित नहीं हुई है. कार्यक्रम के अनुसार दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जबकि आखिरी मुकाबला 1 दिसंबर को समाप्त होगा.
7 सालों में पहली बार होगा ऐसा
भारतीय टीम लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलती नजर आएगी. पिछली बार भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा टेस्ट सीरीज के उद्देश्य से 2019 में किया था. वहीं सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम आखिरी बार 2022 में न्यूजीलैंड पहुंची थी.
टी20 सीरीज से होगी शुरुआत
दौरे का आगाज पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगा. शुरुआती दो मुकाबले क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे. इसके बाद सीरीज वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन पहुंचेगी, जहां बाकी तीन मुकाबले आयोजित किए जाएंगे.
टी20 सीरीज कार्यक्रम
नवंबर में खेली जाएगी वनडे सीरीज
टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी. वनडे मुकाबले ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगनेई में खेले जाएंगे.
वनडे सीरीज कार्यक्रम
19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
वनडे सीरीज खत्म होने के कुछ दिन बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी. पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा.
टेस्ट सीरीज कार्यक्रम
फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
करीब चार साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही भारतीय टीम से प्रशंसकों को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. तीनों प्रारूपों में कुल 12 मुकाबलों वाली यह सीरीज खिलाड़ियों की क्षमता और टीम की गहराई की बड़ी परीक्षा साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Monsoon: 12 घंटों के अंदर होगी मानसून की एंट्री! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट