UN में जिगरी दोस्त के समर्थन में खुलकर बोला भारत, पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार

India Afghanistan Relations: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान का खुलकर समर्थन किया है. भारत ने कहा कि अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों की अब दोबारा समीक्षा की जानी चाहिए, क्योंकि वहां के हालात पहले से काफी बदल चुके हैं.

India spoke out openly in support of Afghanistan at the UN and sharply rebuked Pakistan
Image Source: Social Media

India Afghanistan Relations: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान का खुलकर समर्थन किया है. भारत ने कहा कि अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों की अब दोबारा समीक्षा की जानी चाहिए, क्योंकि वहां के हालात पहले से काफी बदल चुके हैं.

भारत ने क्या कहा?

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पुराने प्रतिबंधों पर फिर से विचार करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रतिबंध लगाने से अब कोई खास फायदा नहीं हो रहा है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान के साथ बातचीत का नया रास्ता अपनाना चाहिए.

पाकिस्तान के हमलों पर जताई चिंता

भारत ने अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों पर भी चिंता जताई. भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) की रिपोर्टों में इन हमलों के कारण बड़ी संख्या में आम नागरिकों के प्रभावित होने की बात सामने आई है. भारत ने ऐसे हमलों की आलोचना की और नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया.

व्यापार पर भी उठाया मुद्दा

भारत ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के साथ व्यापार और ट्रांजिट पर रोक लगाने का भी मुद्दा उठाया. भारत का कहना है कि अफगानिस्तान समुद्र से घिरा देश नहीं है और वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए पाकिस्तान के रास्ते पर निर्भर रहा है. ऐसे में सीमा बंद होने से व्यापार और लोगों की आवाजाही दोनों प्रभावित हो रहे हैं.

बातचीत से समाधान की अपील

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि अफगानिस्तान के साथ सहयोग और बातचीत को बढ़ावा दिया जाए. भारत का मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए नई सोच और नए कदम उठाने की जरूरत है, ताकि अफगानिस्तान में स्थिरता और विकास को बढ़ावा मिल सके.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमला, फायरिंग में एक कॉन्स्टेबल शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी