Affordable CNG Cars: भारत की 5 सबसे सस्ती CNG कारें, शानदार फीचर्स के साथ माइलेज भी दमदार

Top 5 Affordable CNG Cars: अगर आप पेट्रोल के बढ़ते दाम से परेशान हैं और बजट में किफायती, फ्यूल-एफिशिएंट कार की तलाश में हैं, तो CNG कार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. 6 लाख रुपये तक के बजट में अब कई ऐसी मॉडल्स उपलब्ध हैं.

India s 5 Cheapest CNG Cars in 2025 After GST Reforms Maruti Suzuki and Tata Motors
Image Source: Social Media

Top 5 Affordable CNG Cars: अगर आप पेट्रोल के बढ़ते दाम से परेशान हैं और बजट में किफायती, फ्यूल-एफिशिएंट कार की तलाश में हैं, तो CNG कार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. 6 लाख रुपये तक के बजट में अब कई ऐसी मॉडल्स उपलब्ध हैं, जो सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि आधुनिक फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी मजबूत हैं. आइए भारत की पांच सबसे किफायती CNG कारों के बारे में जानते हैं.

Maruti S-Presso CNG

Maruti S-Presso CNG अपनी किफायती कीमत और अच्छे माइलेज के कारण सेगमेंट में खास है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.62 लाख रुपये से शुरू होती है. 1.0L K-Series इंजन 56 PS पावर और 82.1 Nm टॉर्क देता है. 32.73 km/kg के माइलेज के साथ यह शहर की छोटी यात्राओं के लिए आदर्श है. फीचर्स में डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, रियर पार्किंग सेंसर, 7-इंच टचस्क्रीन और Apple CarPlay/Android Auto शामिल हैं.

Maruti Alto K10 CNG

Alto K10 CNG की कीमत 4.82 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 998cc K10C इंजन के साथ आती है, जो 56 PS पावर और 82.1 Nm टॉर्क देती है. 33.85 km/kg का माइलेज इसे सेगमेंट की माइलेज क्वीन बनाता है. सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड असिस्ट और 7-इंच टचस्क्रीन जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं.

Tata Tiago CNG

Tata Tiago CNG की कीमत 5.49 लाख रुपये से शुरू होती है. 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन 72 PS पावर और 95 Nm टॉर्क देता है. इसका माइलेज मैनुअल में 26.49 km/kg और AMT में 28.06 km/kg है. 4-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग इसे सुरक्षित बजट कार बनाती है, जो परिवारों के लिए भरोसेमंद विकल्प है.

Maruti Wagon R CNG

Wagon R CNG की एक्स-शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू होती है. 998cc K10C इंजन 56 PS पावर और 82.1 Nm टॉर्क के साथ आती है. 34.05 km/kg के माइलेज और 6 एयरबैग्स, ABS, ESP, रियर सेंसर और हिल होल्ड जैसे फीचर्स इसे शहर और लंबी यात्राओं के लिए उपयुक्त बनाते हैं.

Maruti Celerio CNG

Celerio CNG 5.98 लाख रुपये से शुरू होती है और 998cc K10C इंजन 56 PS पावर और 82.1 Nm टॉर्क देती है. 34.43 km/kg के माइलेज के साथ यह भारत की सबसे फ्यूल-एफिशिएंट CNG कार बन चुकी है. इसमें 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESP, रियर सेंसर्स, 7-इंच टचस्क्रीन, कीलेस एंट्री और ऑटो AC जैसे फीचर्स मौजूद हैं. 313 लीटर बूट स्पेस इसे परिवारों के लिए परफेक्ट विकल्प बनाता है. 

ये भी पढ़ें: GST कट के बाद अब इतनी सस्ती हो गई Toyota Innova Hycross, परिवार के लिए परफेक्ट, यहां जानें नई कीमत