भारत अब उन देशों की कतार में खड़ा हो गया है जो भविष्य की टेक्नोलॉजी में नेतृत्व की भूमिका निभाना चाहते हैं. सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने और ग्लोबल पावर बनने की दिशा में भारत ने एक बड़ा कदम बढ़ाया है. अब देश में पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप तैयार होने जा रही है और नीति आयोग ने इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण योजना सामने रखी है.
इस नई योजना का केंद्र है- 2D मटेरियल्स, जो सेमीकंडक्टर निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ की दुनिया में क्रांति ला सकते हैं. नीति आयोग का मानना है कि अगर भारत इस क्षेत्र में जल्द और प्रभावी तरीके से निवेश करता है, तो वह न केवल आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि दुनिया का अगुआ भी बन सकता है.
क्या होते हैं 2D मटेरियल्स?
2D (टू-डायमेंशनल) मटेरियल्स बेहद पतले पदार्थ होते हैं जिनकी मोटाई सिर्फ एक या कुछ परमाणुओं (Atoms) के बराबर होती है. ये पदार्थ इतने पतले होते हैं कि इन्हें बिना माइक्रोस्कोप के देखना लगभग नामुमकिन होता है.
अगर आसान भाषा में कहें, तो कल्पना कीजिए कि आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन इतनी पतली हो जाए कि वह कागज की तरह मोड़ने लायक बन जाए- न टूटे, न खराब हो, बल्कि और ज्यादा ताकतवर हो जाए. यही है 2D मटेरियल्स की असली ताकत.
2D मटेरियल्स की प्रमुख विशेषताएं:
सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में 2D मटेरियल्स
सेमीकंडक्टर चिप्स आज हर डिजिटल डिवाइस की रीढ़ हैं. मोबाइल फोन, लैपटॉप, कारें, और यहां तक कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरण भी इन पर निर्भर हैं. इन चिप्स में लाखों ट्रांजिस्टर लगे होते हैं जो डिवाइस को चलाते हैं.
अब पारंपरिक सिलिकॉन-आधारित ट्रांजिस्टर अपनी क्षमता की सीमा तक पहुँच चुके हैं. यही वह जगह है जहां 2D मटेरियल्स जैसे ग्राफीन (Graphene), मॉलीब्डेनम डाइसल्फाइड (MoS₂) आदि गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं.
ये मटेरियल्स क्यों जरूरी हैं?
भारत की स्थिति और नीति आयोग की रणनीति
नीति आयोग के मुताबिक, भारत में 2D मटेरियल्स को लेकर रिसर्च शुरुआती दौर में है. देश के वैज्ञानिक इन मटेरियल्स को बनाने, समझने और छोटे स्तर पर प्रयोगशालाओं में उपयोग करने का काम कर रहे हैं.
लेकिन भारत के पास इस क्षेत्र में दुनिया से आगे निकलने का बेहतरीन मौका है, खासकर जब अन्य देश अब तक बड़े स्तर पर 2D मटेरियल्स का उत्पादन नहीं कर पाए हैं.
नीति आयोग के मुख्य बिंदु:
ऊर्जा की खपत में भारी बचत
भारत जैसे विकासशील देश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में यदि 2D मटेरियल्स से बनी टेक्नोलॉजी अपनाई जाती है तो इससे बिजली की बचत बड़े स्तर पर संभव होगी.
उदाहरण के तौर पर:
बनाए जा सकते हैं छोटे AI डिवाइस
2D मटेरियल्स की मदद से ऐसे हल्के और छोटे AI डिवाइस बनाए जा सकते हैं जिन्हें शरीर पर पहनना भी संभव हो. यह खासतौर पर हेल्थकेयर, फिटनेस और सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं.
क्वांटम प्रोसेसर जैसी उन्नत तकनीकों में 2D मटेरियल्स की आवश्यकता आने वाले वर्षों में कई गुना बढ़ेगी.
अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है
भले ही 2D मटेरियल्स से सेमीकंडक्टर बनाने की क्षमता एक क्रांतिकारी कदम हो, लेकिन भारत के लिए यह सफर आसान नहीं है. कुछ प्रमुख चुनौतियां हैं:
लेकिन इन सभी चुनौतियों को पार किया जा सकता है यदि सरकार, वैज्ञानिक समुदाय और उद्योग जगत मिलकर काम करें.
ये भी पढ़ें- अमेरिका-चीन कर रहे छठी पीढ़ी के फाइटर जेट पर काम, AMCA तक नहीं रुकेगा भारत, आगे का भी प्लान तैयार!