एशिया-प्रशांत क्षेत्र में स्टार्टअप्स की दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सामने आ रही है. फोर्ब्स एशिया ने हाल ही में 2025 के लिए अपनी प्रतिष्ठित ‘100 Startups to Watch’ लिस्ट जारी की है, जिसमें 16 देशों के 100 ऐसे स्टार्टअप्स को चुना गया है, जो इनोवेशन और तेजी से बढ़ते बिजनेस मॉडल के जरिए क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं.
इस लिस्ट में भारत से 18 स्टार्टअप्स शामिल हैं, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा हैं. इनमें ₹8,779 करोड़ तक वैल्यू वाली कंपनियां भी शामिल हैं. यह संकेत है कि भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम सिर्फ संख्या में ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता और स्केलेबिलिटी में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के युवा उद्यमियों ने पिछले दो दशकों में इनोवेशन के क्षेत्र में जो गति हासिल की है, वह अमेरिका और चीन जैसे बड़े बाजारों से मुकाबला करने की क्षमता रखती है. भारतीय स्टार्टअप्स ने स्थानीय समस्याओं का समाधान ढूंढते हुए ऐसे मॉडल तैयार किए हैं, जिन्हें वैश्विक स्तर पर भी आसानी से स्केल किया जा सकता है. इसका मतलब है कि सीमित संसाधनों और लागत के बावजूद इन स्टार्टअप्स का विस्तार तेज़ी से संभव है.
लिस्ट में शामिल सेक्टर्स और इनोवेशन
फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल कंपनियां 10 में से 8 प्रमुख सेक्टर्स को कवर करती हैं. इनमें शामिल हैं:
भारतीय टेस्ट को ग्लोबल बनाना
कंज्यूमर सेक्टर में, जैसे फॉक्सटेल, विक्डगुड और स्वीट करम कॉफी, ने भारतीय स्वाद और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया है. वहीं रूरल कॉमर्स स्टार्टअप्स ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल डिवाइड को कम किया है, जिससे किसानों और छोटे व्यवसायियों को नए बाजारों से जोड़ने का अवसर मिला है.
हेल्थकेयर में गहरा इनोवेशन
रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्टार्टअप्स की सफलता सिर्फ संख्या में नहीं, बल्कि इन नवाचारों की गहराई में भी है. हेल्थकेयर स्टार्टअप्स जैसे क्लाउड फिजिशियन और ट्राइकॉग ने डिजिटल प्लेटफॉर्म और क्लाउड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर गरीब और दूरदराज़ के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई हैं. इससे यह साफ होता है कि भारत के स्टार्टअप्स सामाजिक प्रभाव के मामले में भी बढ़त रखते हैं.
ये भी पढ़ें- IS मॉड्यूल को दिल्ली में कैसे चला रहा था पाकिस्तान, क्या था प्लान? पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे