साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर भारत ने घोषित की टीम, ऋषभ पंत और आकाशदीप सिंह की हुई वापसी

India vs South Africa Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी अंतिम टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कुछ बदलाव हुए हैं, जिनमें सबसे बड़ी खासियत ऋषभ पंत और आकाशदीप सिंह की वापसी है.

India announces team for Test series against South Africa Rishabh Pant and Akashdeep Singh return
Image Source: ANI/ File

India vs South Africa Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी अंतिम टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कुछ बदलाव हुए हैं, जिनमें सबसे बड़ी खासियत ऋषभ पंत और आकाशदीप सिंह की वापसी है. कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम नई ऊर्जा और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण लेकर मैदान में उतरेगी.

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है. ऋषभ पंत की वापसी से विकेटकीपिंग विभाग को मजबूती मिली है, वहीं आकाशदीप सिंह का शामिल होना टीम के तेज गेंदबाजी विकल्प को और मजबूत बनाता है.

भारतीय टेस्ट टीम की पूरी लिस्ट:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर) (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप.

टीम की ताकत और उम्मीदें

बल्लेबाजी में शुभमन गिल और केएल राहुल की स्थिरता टीम की सबसे बड़ी ताकत होगी, वहीं जसप्रीत बुमराह, सिराज और आकाशदीप सिंह की तेज गेंदबाजी साउथ अफ्रीका के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. वहीं स्पिन विभाग में रवींद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव टीम को विविधता प्रदान करेंगे.

इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए जीत हासिल करना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह टीम की नई रणनीति और खिलाड़ियों के फॉर्म को परखने का मौका भी होगा.

यह भी पढ़ें- ममदानी के न्यूयॉर्क मेयर बनने के बाद ट्रंप को बड़ा झटका, अब इन फैसलों पर असर नहीं डाल पाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति