भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ की शुरुआत रविवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगी. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम एक नई शुरुआत के साथ मैदान में उतरेगी, क्योंकि टीम की कमान इस बार युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल के हाथों में होगी. यह गिल के करियर का पहला मौका होगा जब वे भारतीय वनडे टीम की अगुवाई करेंगे.
इस मैच में लंबे समय बाद भारतीय फैंस को दो दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी देखने को मिलेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली मार्च 2025 के बाद पहली बार एक साथ वनडे टीम का हिस्सा बनेंगे.
बुमराह और हार्दिक की गैरमौजूदगी
टीम इंडिया इस सीरीज़ में अपने दो मुख्य खिलाड़ियों — जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या — के बिना उतरेगी. हार्दिक चोट के कारण टीम से बाहर हैं, वहीं बुमराह को मैनेजमेंट ने आराम देने का फैसला किया है. बुमराह अब टी20 सीरीज़ में वापसी करेंगे.
गिल-रोहित की जोड़ी करेगी ओपनिंग, कोहली तीसरे नंबर पर
नए कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे रोहित शर्मा, जबकि विराट कोहली एक बार फिर अपने चिर-परिचित नंबर 3 पर नजर आएंगे. श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है और वे चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे. पांचवें स्थान पर नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है. रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे और हार्दिक की गैरमौजूदगी में यह सीरीज़ उनके लिए एक बड़ा अवसर बन सकती है. इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज़ में चोट के कारण बाहर रहने वाले रेड्डी के लिए यह वापसी का सही समय है.
ऑलराउंडर अक्षर पटेल होंगे अहम कड़ी
टीम में अक्षर पटेल बतौर दूसरे ऑलराउंडर शामिल होंगे. निचले क्रम में हरशित राणा को जगह मिलने की संभावना है. राणा गेंदबाज़ी के साथ-साथ बल्ले से भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं. कुलदीप यादव एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में टीम में शामिल हैं. तेज गेंदबाज़ी की अगुवाई करेंगे मोहम्मद सिराज. वहीं अंतिम ग्यारह में शामिल होने के लिए अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच टक्कर मानी जा रही है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:
नजरें होंगी गिल की कप्तानी पर
इस सीरीज़ के जरिए भारतीय टीम सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराने की कोशिश नहीं करेगी, बल्कि भविष्य के कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा होगी. टीम में युवाओं और सीनियर्स का शानदार मिश्रण है, जो इसे और भी दिलचस्प बना देता है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में 3 अफगान क्रिकेटरों की मौत, BCCI और ICC ने की निंदा