IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान मैच की तारीख नहीं होगा बदलाव, 13 सितंबर को ही खेला जाएगा मुकाबला

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर बना असमंजस अब खत्म हो गया है.

india-afghanistan-first-t20-match-date-remains-unchanged
Image Source: ANI/Social Media

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर बना असमंजस अब खत्म हो गया है. मैच की तारीख बदलने की चर्चाओं के बीच दिल्ली एंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने साफ कर दिया है कि मुकाबला अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही खेला जाएगा.

ट्रैफिक पुलिस ने लिखा था पत्र

दरअसल, 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित होना है. इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डीडीसीए को पत्र लिखकर मैच की तारीख बदलने का अनुरोध किया था. ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर असमर्थता जताई थी, जिसके बाद मुकाबले के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना सामने आई थी.

बैठक के बाद डीडीसीए का फैसला

हालांकि, डीडीसीए ने ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक करने के बाद मैच को तय तारीख पर ही कराने का फैसला किया है. यानी भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला अब 13 सितंबर को ही खेला जाएगा और इसे किसी दूसरी तारीख पर शिफ्ट नहीं किया जाएगा.

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन [विकेटकीपर], इशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर. 

ये भी पढ़ें: भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, हॉकी एशिया कप में 19-0 से दी करारी शिकस्त