IND vs AFG: बारिश के चलते धुल जाएगा भारत-अफगानिस्तान पहला T20I मैच? जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

IND vs AFG 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

india-afghanistan-first-t20-delhi-weather-rain-match-preview
प्रतिकात्मक तस्वीर/ ANI

IND vs AFG 1st T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. अफगानिस्तान इस सीरीज का मेजबान है और बीसीसीआई ने दिल्ली के इस मैदान को उसका होमग्राउंड बनाया है. क्रिकेट फैंस पहले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली का मौसम मैच का मजा बिगाड़ सकता है. दोनों टीमों के बीच 2010 से अब तक 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 7 मैच जीते हैं. एक मुकाबला टाई रहा, जिसे टीम इंडिया ने सुपर ओवर में अपने नाम किया, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका.

बारिश के कारण रद्द होगा पहला टी20?

‘एक्यूवेदर’ के मुताबिक रविवार को दिन के समय दिल्ली में बारिश की 64 प्रतिशत संभावना है और शाम को भी हल्की बारिश हो सकती है. इससे मैच की शुरुआत में देरी की आशंका बनी हुई है. मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे और मैच 7 बजे शुरू होना है. हालांकि मैच के समय बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम बताई गई है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. दोपहर 1 बजे के बाद बारिश की संभावना 50 प्रतिशत, शाम 6 बजे 40 प्रतिशत और 7 बजे 37 प्रतिशत रह सकती है. रात 10 बजे यह 37 प्रतिशत और 11 बजे 34 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है. ऐसे में मैच के दौरान भी बारिश खलल डाल सकती है.

कहां देख सकेंगे भारत-अफगानिस्तान पहला टी20?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. ऐसे में दिल्ली के मौसम पर फैंस की नजरें रहेंगी, क्योंकि बारिश के कारण मुकाबले के समय या शुरुआत में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

भारत का पलड़ा भारी, लेकिन मौसम बनेगा चुनौती

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का अफगानिस्तान पर साफ दबदबा रहा है. दोनों के बीच खेले गए 9 टी20 मुकाबलों में भारत ने 7 में जीत दर्ज की है. एक मैच टाई रहने के बाद भारत ने उसे सुपर ओवर में जीता था, जबकि एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा. अब दिल्ली में होने वाले पहले टी20 में भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को और मजबूत करना चाहेगी, लेकिन उससे पहले खिलाड़ियों और फैंस की नजरें मौसम पर टिकी होंगी.

भारतीय टीम का फुल स्क्वाड- श्रेयस अय्यर (कप्तान ), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई.

अफगानिस्तान का स्क्वाड- इब्राहिम जादरान (कप्तान), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद.

ये भी पढ़ें: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, फिफ्टी लगाकर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड