IND vs ZIM: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Records: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में दो बार अर्धशतक लगाया है.

IND vs ZIM Vaibhav Suryavanshi makes history sets a unique record in international cricket
Image Source: Social Media

Vaibhav Sooryavanshi Records: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में दो बार अर्धशतक लगाया है. हालांकि, वैभव इस मैच में शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उनकी शानदार पारी ने एक नया इतिहास रच दिया.

पहले मैच में भी जड़ा था अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीरीज के पहले टी-20 मैच में भी शानदार अर्धशतक लगाया था. वहीं, तीसरे मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके साथ ही उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो आज तक कोई भी बल्लेबाज इतनी कम उम्र में नहीं बना सका था.

इससे पहले नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला ने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अर्धशतक लगाया था. लेकिन वैभव अब 15 साल की उम्र में दो अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 स्कोर

  • 2 बार- वैभव सूर्यवंशी (भारत)
  • 1 बार- कुशल मल्ला (नेपाल)

81 रन की शानदार पारी

तीसरे टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 81 रन बनाए. वह अपने शतक से सिर्फ 19 रन दूर रह गए. अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए. आखिर में माधेवेरे की गेंद पर इवांस ने उनका कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया. वैभव आमतौर पर तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं. इस मैच में भी उन्होंने 165.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

क्लीन स्वीप पर भारत की नजर

भारत इस टी-20 सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त बना चुका है. अब टीम की कोशिश तीसरा मुकाबला जीतकर जिम्बाब्वे का 3-0 से सफाया करने की है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी की शानदार फॉर्म भारतीय टीम के लिए बड़ी ताकत बनकर सामने आई है.

ये भी पढ़ें- करगिल से ऑपरेशन सिंदूर तक... 27 साल में कितनी बढ़ी भारतीय सेना की ताकत? जानें कैसे बदला लड़ने का तरीका