IND vs ZIM: टीम इंडिया ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, सेमीफाइनल से एक कदम दूर भारत

IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत ने अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है. चेन्नई में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन से मात दी. हालांकि इस जीत का पॉइंट्स टेबल पर ज्यादा असर नहीं पड़ा.

IND vs ZIM Team India beats Zimbabwe by 72 runs in Super-8 India one step away from semi-finals
Image Source: Social Media

IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत ने अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है. चेन्नई में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन से मात दी. हालांकि इस जीत का पॉइंट्स टेबल पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. टीम का नेट रन रेट थोड़ा सुधरा है, लेकिन अभी भी माइनस में ही है.

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 का आखिरी मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. यह मुकाबला कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा. इस मैच को नॉकआउट की तरह माना जा रहा है. जीत के साथ ही टीम इंडिया अपनी नॉकआउट स्टेज की उम्मीदों को बरकरार रख सकेगी.

भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा बड़ा लक्ष्य

इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 257 रन का लक्ष्य दिया. भारतीय बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई.

जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ किसी जिम्बाब्वे बल्लेबाज की दूसरी सबसे बड़ी पारी रही.

हाई-स्कोरिंग मुकाबला

257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में केवल 184 रन पर 6 विकेट ही बना सकी. इस तरह भारत ने मुकाबला 72 रन से अपने नाम किया. इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 440 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक का सबसे हाई-स्कोरिंग मैच बन गया.

ये भी पढ़ें- Bihar: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल