IND vs SL: ध्रुव जुरेल का शतक, श्रीलंका में रचा इतिहास, धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर-1

Dhruv Jurel Century: कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. जुरेल ने नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की धरती पर भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

IND vs SL Dhruv Jurel Created history in Sri Lanka broke Dhoni record become number one
Image Source: Social Media

Dhruv Jurel Century: कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. जुरेल ने नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की धरती पर भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. जुरेल ने 115 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. धोनी ने श्रीलंका में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए थे.

श्रीलंका में नंबर-7 पर भारत का सबसे बड़ा स्कोर

  • ध्रुव जुरेल- 115* रन
  • एमएस धोनी- 76 रन
  • रिद्धिमान साहा- 67 रन

जुरेल ने 171 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है.

नंबर-7 या उससे नीचे शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय

ध्रुव जुरेल श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले यह कारनामा हार्दिक पंड्या ने किया था. पंड्या ने 2017 में पल्लेकेले टेस्ट में 108 रन की पारी खेली थी.

पंत ने भी धोनी को पीछे छोड़ा

कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत ने भी एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पंत अब विदेशी जमीन या न्यूट्रल वेन्यू पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. धोनी ने भारत से बाहर खेलते हुए कुल 2,496 रन बनाए थे. इस लिस्ट में फारुख इंजीनियर 1,209 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

भारत ने बनाए 503 रन

कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की. भारत ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. ध्रुव जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की शानदार पारी खेली. ऋषभ पंत ने 63 रन और शुभमन गिल ने 50 रन बनाए. भारत के बड़े स्कोर के बाद श्रीलंका पर दबाव बढ़ गया है और टीम इंडिया ने मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने ऐसी क्या गलती की, जो ICC ने ठोका भारी-भरकम जुर्माना, जानें मामला