IND vs SA: रांची में विराट कोहली ने शतक जड़कर तोड़ दिए ये 5 रिकॉर्ड, सचिन और पोंटिंग को पछाड़ा

Virat Kohli Records: रांची के JSCA स्टेडियम में रविवार को जो हुआ, वह केवल क्रिकेट नहीं था, वह विराट कोहली का क्लास, एटिट्यूड और दमदार वापसी का मिश्रण था. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और कोहली ने ऐसा तूफ़ान मचाया कि पूरा स्टेडियम खड़े होकर उनका अभिवादन करने लगा.

IND vs SA Virat Kohli broke these 5 records by scoring a century Ranchi defeated Sachin and Ponting
Image Source: Social Media

Virat Kohli Records: रांची के JSCA स्टेडियम में रविवार को जो हुआ, वह केवल क्रिकेट नहीं था, वह विराट कोहली का क्लास, एटिट्यूड और दमदार वापसी का मिश्रण था. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और कोहली ने ऐसा तूफ़ान मचाया कि पूरा स्टेडियम खड़े होकर उनका अभिवादन करने लगा. 135 रनों की इस अद्भुत पारी ने न सिर्फ भारत के स्कोर को 349 तक पहुंचाया, बल्कि कई रिकॉर्ड्स को भी धराशायी कर दिया.

उनके आउट होते ही विपक्षी खिलाड़ी तक ताली बजाने लगे, और ड्रेसिंग रूम में कोहली को गले लगाते हुए हेड कोच गौतम गंभीर का दृश्य सोशल मीडिया पर छा गया. यह पारी सिर्फ रन नहीं थी, यह विराट का एक और विराट बयान थी.

इंटरनेशनल क्रिकेट के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए वनडे में 52वां शतक ठोक दिया. क्रिकेट इतिहास में यह मील का पत्थर पहली बार किसी बल्लेबाज ने छुआ है.

एक भारतीय वेन्यू पर सबसे ज्यादा शतक का नया रिकॉर्ड

रांची में कोहली का बल्ला फिर चमका और इसके साथ ही उन्होंने एक और इतिहास रच दिया. वह अब एक ही भारतीय मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

  • रांची में- 5 पारियों में 3 शतक
  • विशाखापट्टनम- 3 शतक
  • पुणे- 3 शतक

उनका भारतीय पिचों पर दबदबा हर मैच के साथ और मजबूत होता जा रहा है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

कोहली की यह रांची वाली पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका छठा वनडे शतक था. इस उपलब्धि के साथ वे प्रोटियाज़ के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

भारत में सबसे ज्यादा 50 स्कोर, सचिन को भी पीछे छोड़ा

135 रन की इस धुआंधार पारी में कोहली ने घर पर खेले गए मैचों में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह अब भारत में वनडे में सबसे ज्यादा 50 स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

  • सचिन तेंदुलकर- 58
  • विराट कोहली- 59 (नया रिकॉर्ड)

कोहली का भारतीय दर्शकों के सामने प्रदर्शन हमेशा असाधारण रहा है, और यह आंकड़ा उसे फिर साबित करता है.

नंबर 3 पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

कोहली ने रिकी पोंटिंग का लंबे समय से कायम रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए, 

  • पोंटिंग: 217 छक्के (540 पारियों में)
  • कोहली: 218 छक्के (सिर्फ 327 पारियों में)

यह दिखाता है कि इस पोजीशन पर उनकी स्ट्राइक रेट, पावर और निरंतरता कितनी अविश्वसनीय है. रांची का यह दिन अब इतिहास की किताबों में दर्ज हो चुका है. विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फॉर्म अस्थायी हो सकती है, लेकिन क्लास और लेजेंडरी स्टेटस कभी नहीं जाता.

यह भी पढे़ं- Bank-School Holiday: दिसंबर 2025 में बैंकों और स्कूलों में रहेगी लंबी छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट