IND vs PAK Women: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि अंत के ओवरों में ऋचा घोष की विस्फोटक बल्लेबाजी ने भारतीय पारी को मजबूती दी.
ऋचा घोष ने बनाया नया रिकॉर्ड
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने इस मैच में 17 गेंदों पर 34 रन की तेजतर्रार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया तथा 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
इस प्रदर्शन के साथ वह महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं. पारी का 19वां ओवर भारत के लिए बेहद अहम साबित हुआ, जिसमें ऋचा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई चौके जड़े और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया.
Turned up the heat, and how! 💥
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 14, 2026
Richa Ghosh and Deepti Sharma with a huge momentum-boosting over when it was needed 💪
Updates ▶️ https://t.co/1tfRc3jcrX#TeamIndia | #WomenInBlue | #T20WorldCup | @13richaghosh | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/JcSZFzLsFE
मंधाना और हरमनप्रीत ने संभाली पारी
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में शेफाली वर्मा 6 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. शुरुआती झटकों के बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला.
मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें नौ चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रन बनाए और महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई. अंतिम ओवरों में दीप्ति शर्मा ने भी 9 गेंदों पर 12 रन जोड़कर टीम के स्कोर को मजबूत बनाया.
पाकिस्तान की गेंदबाजी
पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना और सादिया इकबाल ने दो-दो विकेट हासिल किए. इसके अलावा तस्मिया रुबाब और रामीम शमीम को एक-एक सफलता मिली. भारत की बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने पाकिस्तान के सामने 171 रन का लक्ष्य रखा.
ये भी पढ़ें- भारत-फ्रांस साझेदारी को नई उड़ान, नीस में PM मोदी ने शुरू किया 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम