IND vs PAK: T20 मुकाबलों में किसने दिखाया दम? ये हैं टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां!

IND VS PAK: जब बात भारत और पाकिस्तान के टी20 मैचों की हो, तो सिर्फ क्रिकेट नहीं खेला जाता, इमोशन्स, दबाव, और जुनून का भी टेस्ट होता है. मैदान में 22 खिलाड़ी होते हैं, लेकिन करोड़ों धड़कनों की रफ्तार एक ही पल में बदल जाती है.

IND vs PAK T20 matches top 5 Indian batsmen who thrashed Pakistani bowlers
Image Source: Social Media/X

IND VS PAK: जब बात भारत और पाकिस्तान के टी20 मैचों की हो, तो सिर्फ क्रिकेट नहीं खेला जाता, इमोशन्स, दबाव, और जुनून का भी टेस्ट होता है. मैदान में 22 खिलाड़ी होते हैं, लेकिन करोड़ों धड़कनों की रफ्तार एक ही पल में बदल जाती है. ऐसे हाई-वोल्टेज मुकाबलों में वो बल्लेबाज़ खास माने जाते हैं, जिन्होंने दबाव को मौका बना दिया और अपने बल्ले से पाकिस्तान पर वार किया.

टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में भारत के कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारियां खेलीं, रिकॉर्ड बनाए और लाखों फैंस का दिल जीत लिया. आइए नजर डालते हैं उन टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों पर जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाकर इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता को और भी खास बना दिया.

विराट कोहली- 492 रन

'किंग कोहली' नाम ही काफी है! विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 टी20I मुकाबलों में 492 रन बनाए हैं, और वो भी 70.28 की शानदार औसत के साथ. उनका बेस्ट नाबाद 82 रन, आज भी फैंस की जुबां पर है, खासतौर पर 2022 वर्ल्ड कप की वह ऐतिहासिक पारी. 5 अर्धशतक, क्लासिक शॉट्स और दबाव में निखरती बैटिंग, यही है कोहली का स्टाइल.

युवराज सिंह- 155 रन

जब भी बात बड़े मैचों की हो, 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह का नाम जरूर आता है. पाकिस्तान के खिलाफ 8 मुकाबलों में 155 रन और कई गेम-चेंजिंग मोमेंट्स. उनका स्ट्राइक रेट 109.92 रहा, और एक अर्धशतक के साथ उन्होंने कई बार पाकिस्तान को बैकफुट पर डाला.

गौतम गंभीर- 139 रन

गंभीर सिर्फ नाम से नहीं, खेल से भी. 2007 वर्ल्ड कप फाइनल की पारी हो या पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग में जिम्मेदारी, गंभीर हमेशा टीम की रीढ़ बने. 5 मुकाबलों में 139 रन और बेस्ट स्कोर 75. उनकी टेक्निक और टेम्परामेंट ने भारत को शुरुआती मजबूती दी.

रोहित शर्मा- 127 रन

हिटमैन रोहित भले ही पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में बहुत बड़े स्कोर न बना पाए हों, लेकिन उनके 2 अर्धशतक और 117.59 का स्ट्राइक रेट दिखाता है कि वह टीम के लिए लय सेट करने का काम करते हैं. 12 मुकाबलों में 127 रन उनके अनुभव और क्लास का सबूत हैं.

सूर्यकुमार यादव- 111 रन

टी20 के मिस्टर 360, सूर्या ने हालिया मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया है. 6 मैचों में 111 रन, 12 चौके और 2 छक्के और सबसे बड़ी बात, मैच जिताने वाली पारी. एशिया कप 2025 में भी सूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए अहम जीत दिलाई थी.

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को, भारत में नहीं दिखेगा लेकिन असर रहेगा जबरदस्त!