IND vs PAK: पाकिस्तान की धुनाई करते ही इस क्लब में हुई सूर्यकुमार यादव की एंट्री, किंग कोहली से निकले आगे

Suryakumar Yadav: क्रिकेट के मैदान पर जब मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो, तो नतीजा सिर्फ जीत या हार नहीं, बल्कि इतिहास बनता है. और इस बार इतिहास रचने का काम किया टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने, जिन्होंने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज कर ली.

IND vs PAK Suryakumar Yadav entered this club after beating Pakistan
Image Source: Social Media

Suryakumar Yadav: क्रिकेट के मैदान पर जब मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो, तो नतीजा सिर्फ जीत या हार नहीं, बल्कि इतिहास बनता है. और इस बार इतिहास रचने का काम किया टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने, जिन्होंने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज कर ली.

एशिया कप के छठे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया, और सूर्या बन गए पाकिस्तान को टी20 में हराने वाले तीसरे भारतीय कप्तान. इससे पहले यह कारनामा सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के नाम दर्ज था. वहीं विराट कोहली, जो मैदान पर बल्ले से खूब रन बनाते हैं, बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ जीत नहीं दिला सके थे.

कैसे बना सूर्या का जीत वाला ‘छक्का’ एतिहासिक पल

पाकिस्तान की पूरी टीम भारतीय स्पिनरों के सामने बिखर गई. कुलदीप यादव (3 विकेट), अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती (2-2 विकेट) की फिरकी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और टीम 127 रन पर ही सिमट गई.

जवाब में, भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया, और मैच का अंत हुआ सूर्यकुमार यादव के एक शानदार छक्के के साथ. छक्का लगाते ही सूर्या सीधे डगआउट में लौटे, बिलकुल 'फिनिशर' स्टाइल में.

जन्मदिन पर जीत, सूर्या का भावुक संदेश

मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, “यह जीत मेरे जन्मदिन पर देशवासियों के लिए ‘रिटर्न गिफ्ट’ है. मैं हमेशा चाहता हूं कि अंत तक क्रीज पर रहूं, और आज वो सपना पूरा हुआ.” सूर्यकुमार का यह भी कहना था कि भारत हर मैच में एक जैसी रणनीति के साथ उतरता है और स्पिनर्स की ताकत को वे पूरी तरह सपोर्ट करते हैं.

पाकिस्तान पर जीत को दी वीरों को समर्पित श्रद्धांजलि

सूर्या ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सशस्त्र बलों के जवानों को याद करते हुए कहा, “हम अपनी इस जीत को उन शहीदों को समर्पित करते हैं. हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं.”

एशिया कप में सूर्या की कप्तानी अपराजेय

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है. टीम अब अगला मुकाबला ओमान के खिलाफ खेलेगी, और अगर सूर्या का यह विजयी सिलसिला जारी रहा, तो टीम इंडिया को नया 'कप्तान कूल' मिल चुका है.

सूर्या vs पाकिस्तान: आंकड़ों की नजर से

  • पाकिस्तान को टी20 में हराने वाले तीसरे भारतीय कप्तान
  • पहला ही मैच, सीधा छक्का और जीत
  • धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 में से 7 जीते
  • रोहित ने 4 में से 3 मुकाबले जीते
  • कोहली हार गए थे इकलौता मैच (2021 में)

यह भी पढ़ें- प्रदर्शन के बाद नेपाल के कैसे हालात? तंबू में हुई सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई; देखें तस्वीरें