IND vs IRE: आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा मौका, टूट सकते हैं रोहित, हार्दिक और राहुल के रिकॉर्ड

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी. उम्मीद की जा रही है कि उन्हें इस दौरे पर डेब्यू का मौका मिल सकता है.

IND vs IRE Vaibhav Suryavanshi big opportunity on the Ireland tour records held by Rohit Hardik
Image Source: Social Media

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहेंगी. उम्मीद की जा रही है कि उन्हें इस दौरे पर डेब्यू का मौका मिल सकता है.

अगर वैभव को खेलने का मौका मिलता है और वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी दिखाते हैं, तो भारत-आयरलैंड टी20 मुकाबलों से जुड़े कई बड़े रिकॉर्ड खतरे में पड़ सकते हैं.

हार्दिक पंड्या का स्ट्राइक रेट रिकॉर्ड

भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए टी20 मैचों में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड हार्दिक पंड्या के नाम है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 5 मैचों में 241.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

इसके अलावा एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड भी हार्दिक के नाम दर्ज है. उन्होंने एक मैच में सिर्फ 9 गेंदों पर 32 रन बनाए थे, जिसमें 4 छक्के शामिल थे. उस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 355.55 रहा था.

रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा छक्के

आयरलैंड के खिलाफ टी20 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 4 मैचों में 9 छक्के लगाए हैं. हालांकि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आयरलैंड के बल्लेबाज एंडी बलबिर्नी के नाम है. उन्होंने 7 मैचों में 11 छक्के जड़े हैं.

केएल राहुल का भी खास रिकॉर्ड

भारत-आयरलैंड टी20 मुकाबलों में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल हैं. उन्होंने एक मैच में 6 छक्के लगाए थे. दीपक हुड्डा ने भी एक पारी में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया है. वहीं एक पारी में चौकों और छक्कों से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दीपक हुड्डा के नाम है. उन्होंने बाउंड्री के जरिए 72 रन जुटाए थे.

वैभव सूर्यवंशी क्यों बन सकते हैं रिकॉर्ड ब्रेकर?

वैभव सूर्यवंशी अपनी तेज और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई मौकों पर बड़ी तेजी से रन बनाए हैं और लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं. उनकी बल्लेबाजी शैली को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मौका मिलता है और वह अच्छी शुरुआत करते हैं, तो सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट, सबसे ज्यादा छक्के या एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों जैसे रिकॉर्ड टूट सकते हैं.

डेब्यू पर दिख सकता है बड़ा धमाका

15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने का शानदार मौका हो सकती है. अगर वह आयरलैंड की परिस्थितियों और पिच के अनुसार जल्दी ढल गए, तो अपने पहले ही दौरे पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. ऐसे में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और केएल राहुल के नाम दर्ज कई रिकॉर्ड इस सीरीज में खतरे में नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें -IND vs IRE: आयरलैंड दौरे पर संजू सैमसन के पास बड़ा मौका, तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा का रिकॉर्ड