IND vs ENG: विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को छोड़ सकते हैं पीछे

Virat Kohli Records: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के साथ विराट कोहली करीब छह महीने बाद टीम इंडिया की वनडे जर्सी में वापसी करेंगे. इस बार उनके पास बल्ले से बड़ा इतिहास रचने का मौका भी होगा.

IND vs ENG Virat Kohli eyes a major record could surpass Sachin Tendulkar
Image Source: ANI/ File

Virat Kohli Records: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के साथ विराट कोहली करीब छह महीने बाद टीम इंडिया की वनडे जर्सी में वापसी करेंगे. इस बार उनके पास बल्ले से बड़ा इतिहास रचने का मौका भी होगा.

विराट कोहली ने अब तक भारत के लिए 311 वनडे मैच खेले हैं. 299 पारियों में उन्होंने 58.71 की शानदार औसत से 14,797 रन बनाए हैं. अगर वह इस सीरीज में 203 रन बना लेते हैं, तो वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वह सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

सचिन का रिकॉर्ड भी टूट सकता है

सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 15 हजार रन का आंकड़ा 359 पारियों में पूरा किया था. विराट कोहली के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है. अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में 203 रन बना लेते हैं, तो सबसे तेज 15 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है रिकॉर्ड

विराट का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड हमेशा से शानदार रहा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 38 पारियों में 1,397 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं. वहीं इंग्लैंड की धरती पर भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. वहां उन्होंने 33 पारियों में 1,349 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं.

टीम इंडिया को विराट से बड़ी उम्मीद

भारतीय टीम चाहेगी कि विराट कोहली इस सीरीज में अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखें और टीम को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाएं. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 14 जुलाई, दूसरा 16 जुलाई और तीसरा व आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: संन्यास नहीं, इतिहास रचने उतरेंगे रोहित शर्मा! लॉर्ड्स में विराट के साथ मिलकर बनाएंगे रिकॉर्ड