IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज, जानें प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट

IND VS AFG ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं, क्योंकि लंबे समय बाद रोहित शर्मा एक बार फिर भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे.

IND vs AFG First ODI between India and Afghanistan today check the playing XI and pitch report
Image Source: Social Media

IND VS AFG ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं, क्योंकि लंबे समय बाद रोहित शर्मा एक बार फिर भारतीय टीम की जर्सी में नजर आएंगे. हालांकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. उनकी गैरमौजूदगी में बाकी बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

तीन खिलाड़ियों को मिला पहला मौका

इस सीरीज के लिए प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है. युवा खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका होगा.

कप्तान शुभमन गिल के साथ उपकप्तान श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और रोहित शर्मा से टीम को बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी. भारतीय टीम मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंच चुकी है और तैयारियों में जुटी हुई है.

कैसी रहेगी धर्मशाला की पिच?

धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. नई गेंद से गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. हालांकि अगर बल्लेबाज शुरुआत में संभलकर खेल लें तो बाद में रन बनाना आसान हो जाता है.

इस मैदान पर कई बड़े स्कोर भी बने हैं. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 771 रन बनाए थे. वहीं भारत ने इसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 274 रन का सफल लक्ष्य हासिल किया था.

किस टीम का पलड़ा भारी?

रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा अफगानिस्तान के खिलाफ काफी मजबूत रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा है. अफगानिस्तान अभी तक वनडे क्रिकेट में भारत को नहीं हरा पाया है. घरेलू परिस्थितियों और मजबूत टीम संयोजन को देखते हुए पहले मैच में भारत को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें- Jaspal Rana: निशानेबाज जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, मैक्‍स अस्‍पताल में ली आख‍िरी सांस