IITian Baba Abhay Singh Wife: अभय सिंह ग्रेवाल, जो महाकुंभ के दौरान काफी चर्चा में आए थे, अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने कर्नाटक की रहने वाली इंजीनियर लड़की प्रतीका से शादी की है. अभय सिंह ने बताया कि उन्होंने 15 फरवरी को धर्मशाला के एक शिव मंदिर में शादी की थी. इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की. शादी के बाद से दोनों धर्मशाला में ही रह रहे हैं.
शादी के बाद अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ झज्जर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता से मुलाकात की. उनके पिता कर्ण ग्रेवाल पेशे से वकील हैं और उनका चैंबर भी वहीं है. जब अभय सिंह वहां पहुंचे तो लोगों की भीड़ उन्हें देखने और सेल्फी लेने के लिए जमा हो गई.
शादी छुपाने पर क्या बोले
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने शादी की खबर पहले क्यों नहीं बताई, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने बताया कि उन्होंने महाशिवरात्रि के मौके पर शादी की थी.
पत्नी ने कही ये बात
प्रतीका ने बताया कि अभय सिंह बहुत अच्छे और सच्चे इंसान हैं. वह करीब एक साल पहले उनसे मिली थीं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और आगे चलकर दोनों मिलकर सनातन से जुड़ा काम करना चाहते हैं.
सनातन यूनिवर्सिटी बनाने की योजना
अभय सिंह और उनकी पत्नी का सपना है कि वे आगे चलकर एक “सनातन यूनिवर्सिटी” शुरू करें. फिलहाल दोनों इस दिशा में काम करने की योजना बना रहे हैं और सादगी भरी जिंदगी जी रहे हैं.
पढ़ाई और करियर
अभय सिंह आईआईटी बॉम्बे से पढ़े हुए हैं. उन्होंने वहां से मास्टर्स की पढ़ाई की और कुछ समय नौकरी भी की. बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और आध्यात्मिक रास्ता चुन लिया. वह कुछ समय कनाडा में भी काम कर चुके हैं. अब अभय सिंह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं और आगे अपने विचारों और योजनाओं पर काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- इस चुनाव में कांग्रेस की हार की सेंचुरी लगेगी... असम के बरपेटा में बोले पीएम मोदी, जानें और क्या कहा