IGNOU Recruitment 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 43 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती 14 अलग-अलग स्कूल ऑफ स्टडीज में संबंधित विषयों के लिए की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए एडवर्टाइजमेंट नंबर 01/2026/ACD जारी किया गया है और आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2026 से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगी.
प्रोफेसर से असिस्टेंट प्रोफेसर तक पद
इस भर्ती अभियान में प्रोफेसर के 21 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 16 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पद शामिल हैं. यानी अलग-अलग अकादमिक स्तरों पर उम्मीदवारों को IGNOU में फैकल्टी के रूप में नियुक्त होने का अवसर मिलेगा. नियुक्ति संबंधित विषय और निर्धारित नियमों के आधार पर की जाएगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने विषय से जुड़े पद और रिक्तियों की जानकारी नोटिफिकेशन में जरूर देखनी चाहिए.
अलग-अलग कैटेगरी में इतने पद
आरक्षण के नियमों के तहत भी पदों का वर्गीकरण किया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार 12 पद जनरल कैटेगरी, 15 ओबीसी, 8 एससी, 5 एसटी और 3 पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए निर्धारित हैं. उम्मीदवारों का चयन सीधी भर्ती के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए पहले स्क्रीनिंग की प्रक्रिया होगी और इसके बाद चयन समिति की ओर से इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
पद के अनुसार मिलेगी इतनी सैलरी
IGNOU में इन पदों के लिए अलग-अलग अकादमिक पे लेवल निर्धारित किया गया है. प्रोफेसर का पद अकादमिक लेवल 14 के अंतर्गत आता है, जिसमें वेतन 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक है. एसोसिएट प्रोफेसर के लिए अकादमिक लेवल 13A निर्धारित है और वेतन 1,31,400 रुपये से 2,17,100 रुपये तक है. वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर अकादमिक लेवल 10 में आते हैं, जिसमें 57,700 रुपये से 1,82,400 रुपये तक वेतन निर्धारित है.
योग्यता और अनुभव की शर्तें
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक अनुभव होना चाहिए. प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता की शर्तें अलग-अलग हैं. इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को IGNOU की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद और विषय के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य जरूरी शर्तों की जांच करनी चाहिए.
ऑनलाइन आवेदन के बाद भेजनी होगी हार्ड कॉपी
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक योग्यता दर्ज करने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ डाक के जरिए एकेडमिक कोऑर्डिनेशन डिवीजन, IGNOU, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली-110068 पर भेजना होगा. हार्ड कॉपी 30 अक्टूबर 2026 तक पहुंच जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 1600 से ज्यादा पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता