दिवाली का उत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है और बॉलीवुड भी इस जश्न में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आ रहा है. एक ओर जहां फिल्मी सितारे दिवाली पार्टियों में शिरकत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्टार किड्स भी इस मौके पर खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं. इसी कड़ी में सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने अपने छोटे भाइयों तैमूर और जेह के साथ सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई.
इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर तैमूर और जेह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें तीनों भाई पारंपरिक पहनावे में नजर आ रहे हैं. इब्राहिम ने इस फोटो के साथ कैप्शन दिया – "तीनों भाई, तीनों तबाही... हैप्पी दिवाली!" यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है और फैंस इनके बीच की बॉन्डिंग को लेकर खासा उत्साहित हैं.
जेह की क्यूटनेस बनी चर्चा का विषय
तस्वीर में जहां इब्राहिम और तैमूर सहज नजर आ रहे हैं, वहीं छोटे नवाब जेह की मस्ती ने सभी का ध्यान खींच लिया. फोटो में जेह मुंह में एक बोतल लिए फनी एक्सप्रेशन दे रहे हैं, जो यूजर्स को बेहद प्यारा लग रहा है. कमेंट बॉक्स में लोग जेह की क्यूटनेस और तैमूर के स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
इब्राहिम को क्यों लगता है भाइयों के लिए बुरा
एक इंटरव्यू के दौरान इब्राहिम अली खान ने बताया था कि वह एक स्टार किड के रूप में मिली पहचान को समझते हैं, लेकिन उन्हें अपने छोटे भाइयों के लिए कई बार बुरा महसूस होता है. उन्होंने कहा था, “जब मैं तैमूर और जेह को देखता हूं, तो लगता है कि इन मासूमों की कोई प्राइवसी नहीं है. तैमूर अभी सिर्फ आठ साल का है और बाहर निकलते ही कैमरे उसका पीछा करते हैं. जेह भी केवल चार या पांच साल का है, लेकिन मीडिया उसकी तस्वीरें लेने से पीछे नहीं हटती.”
इब्राहिम अली खान का करियर अपडेट
वर्कफ्रंट की बात करें तो इब्राहिम अली खान ने खुशी कपूर के साथ फिल्म ‘नादानियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘सरजमीन’ सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई. हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इब्राहिम की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग को लेकर काफी सकारात्मक बातें सामने आई हैं.
फैंस को है अगली तस्वीर का इंतजार
इब्राहिम, तैमूर और जेह की यह दिवाली वाली तस्वीर एक बार फिर यह साबित करती है कि सैफ अली खान के तीनों बेटे न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीतने का हुनर रखते हैं. अब फैंस को इन स्टार किड्स की अगली झलक का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें: 'हाथ नीचे...', जब फैन ने सेल्फी के लिए अक्षय कुमार के कंधे पर रखा हाथ; चिढ़चिढ़ाते हुए कह डाली ये बात