'हाथ नीचे...', जब फैन ने सेल्फी के लिए अक्षय कुमार के कंधे पर रखा हाथ; चिढ़चिढ़ाते हुए कह डाली ये बात

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या स्टंट नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है, जिसमें वे एक फैन को सार्वजनिक रूप से टोकते नजर आ रहे हैं.

Akshay Kumar fan ask for selfie actor scold to remove hand from shoulder
Image Source: Social Media

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या स्टंट नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो है, जिसमें वे एक फैन को सार्वजनिक रूप से टोकते नजर आ रहे हैं. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बंट गई हैं — कुछ उनके पक्ष में हैं तो कुछ को अभिनेता का यह बर्ताव असहज और अहंकारी लग रहा है.


इंस्टाग्राम पर 'बॉलीवुड सोसाइटी' नामक एक पेज ने यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अक्षय कुमार अपने कुछ फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे होते हैं. इसी दौरान एक व्यक्ति सेल्फी लेने के लिए आगे आता है, जबकि उसके पीछे खड़ा दूसरा शख्स अचानक अक्षय के कंधे पर हाथ रख देता है. इस हरकत पर अक्षय तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं. वे पलटते हैं और साफ लहजे में कहते हैं – "हाथ मत रख." यह पल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और देखते ही देखते वायरल हो गया.

बंटा हुआ है सोशल मीडिया का मत

इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने अक्षय का समर्थन करते हुए कहा कि फैंस को सेलिब्रिटी की सीमाओं का सम्मान करना चाहिए.एक यूजर ने लिखा, "कोई भी होता तो चिढ़ जाता, अक्षय सर ने गलत नहीं किया." वहीं, एक अन्य ने कहा, "सेल्फी लो लेकिन फिजिकल टच करना कहां की समझदारी है?"हालांकि, कुछ यूजर्स अक्षय के रवैये को लेकर नाराज भी दिखे. एक ने लिखा, "इतना घमंड ठीक नहीं, ये वही फैंस हैं जिनकी वजह से आप स्टार हैं." एक और कमेंट था, "यही वजह है कि मैं सेलेब्स को पसंद नहीं करता."

फैंस और स्टार्स की सीमाएं – एक पुरानी बहस

सेलिब्रिटीज के साथ पब्लिक इंटरैक्शन में सीमाएं अक्सर चर्चा का विषय रही हैं. कुछ लोग मानते हैं कि पब्लिक फिगर्स को सहनशीलता दिखानी चाहिए, वहीं कई मानते हैं कि हर किसी की अपनी निजी सीमाएं होती हैं, और उन्हें पार करना सही नहीं.अक्षय कुमार का यह वीडियो इसी बहस को फिर से हवा दे गया है.

यह भी पढ़ें: फिल्म 'तेरे नाम' का बनेगा दूसरा पार्ट, क्या राधे बनकर लौटेंगे सलमान खान?