Shahid Kapoor O Romeo Makers Legal Notice: शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म "ओ रोमियो" को लेकर चर्चा तेज़ हो चुकी है. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हुसैन उस्तरा के किरदार में नज़र आएंगे, जबकि तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में होंगे. हालांकि, फिल्म की रिलीज़ से पहले ही यह कानूनी विवादों में घिरती नज़र आ रही है.
हुसैन उस्तरा की बेटी ने भेजा कानूनी नोटिस
फिल्म की रिलीज़ के आस-पास यह विवाद सामने आया है कि हुसैन उस्तरा के परिवार की सदस्य, सनोबर शेख ने फिल्म के मेकर्स को एक कानूनी नोटिस भेजा है. इस नोटिस में सनोबर ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके पिता हुसैन उस्तरा को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे परिवार की प्रतिष्ठा पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. सनोबर ने इसके लिए 2 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है और यह राशि सात दिनों के भीतर देने की मांग की है.
कानूनी कार्रवाई की मांग
सनोबर शेख का कहना है कि इस फिल्म में उनके पिता के चित्रण से उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचेगा, इसलिए उन्होंने इस मुद्दे पर कानूनी कदम उठाया है. इसके साथ ही, उन्होंने फिल्म की रिलीज़ को तब तक रोकने या रद्द करने की भी मांग की है, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती. सनोबर का यह नोटिस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज को भेजा गया है.
फिल्म के बारे में विवाद और कंफर्मेशन का अभाव
फिल्म "ओ रोमियो" के बारे में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह किसी वास्तविक व्यक्ति या घटना से प्रेरित है. हालांकि, फिल्म के टीज़र में यह बताया गया था कि यह कहानी "सच्ची घटनाओं" पर आधारित है, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह फिल्म हुसैन उस्तरा और सपना दीदी से जुड़ी घटनाओं से प्रेरित हो सकती है. अभी तक मेकर्स की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में वारयल हुईं इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया छोड़ेंगी धर्म का रास्ता, कहा- मैं मां सीता नहीं हूं