पत्नी भेजती है अश्लील वीडियो, सहेलियों से भी शारीरिक संबंध बनाने की मांग... पति ने दर्ज कराई FIR

आमतौर पर पति-पत्नी के विवादों में पत्नियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन इस बार मामला उल्टा है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर मानसिक और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.

Husband Accuses Wife of Sexual Harassment and Mental Torture FIR
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

बेंगलुरु: आमतौर पर पति-पत्नी के विवादों में पत्नियों द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन इस बार मामला उल्टा है. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी पर मानसिक और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं.

पीड़ित पति ने अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उसका कहना है कि वह लंबे समय से पत्नी के व्यवहार से परेशान था, लेकिन अब हालात इतने बिगड़ गए कि उसे पुलिस की मदद लेनी पड़ी.

पत्नी पर मानसिक और यौन उत्पीड़न के आरोप

पति के अनुसार, उसकी पत्नी उससे बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती थी. इतना ही नहीं, उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे अपनी सहेलियों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी.

पति का कहना है कि वह इन मांगों से असहज था और कई बार मना करने के बावजूद पत्नी का दबाव लगातार बढ़ता गया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया.

अश्लील वीडियो भेजने का भी आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पत्नी उसे अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करती थी. वह बार-बार उसे ऐसे कंटेंट देखने और वैसा व्यवहार करने के लिए मजबूर करती थी.

इसके अलावा, पति ने आरोप लगाया कि पत्नी अपने पुराने रिश्तों के बारे में भी बताती थी, जिससे उसे मानसिक तनाव होता था.

मना करने पर बढ़ता था दबाव

पति के मुताबिक, जब वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं होता था, तो पत्नी उस पर और ज्यादा दबाव डालती थी और उसे परेशान करती थी.

उसने यह भी कहा कि पत्नी उसे इस तरह के व्यवहार को सामान्य बताकर अपनी बात मनवाने की कोशिश करती थी, जिससे उसका मानसिक संतुलन प्रभावित होने लगा.

गहनों को लेकर भी विवाद

पति ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसने पत्नी को गहने दिए थे, लेकिन अब वह उन्हें वापस नहीं कर रही है और इस बात को लेकर भी उसे परेशान किया जा रहा है.

अमृतहल्ली पुलिस स्टेशन में इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी.