जब इंसानों जैसे नाचे Robot, फैन हुए एलन मस्क, कहा- इंप्रेसिव; VIDEO वायरल

अब तक आपने ह्यूमनॉइड रोबोट्स को चलना, चीजें उठाना या फैक्ट्री में काम करते देखा होगा, लेकिन इस बार रोबोट्स ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसने टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी है.

Humanoid viral dance elon musk says impressive video viral
Image Source: Social Media

अब तक आपने ह्यूमनॉइड रोबोट्स को चलना, चीजें उठाना या फैक्ट्री में काम करते देखा होगा, लेकिन इस बार रोबोट्स ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसने टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी है. इंसानों जैसे दिखने वाले इन रोबोट्स ने स्टेज पर ऐसा जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दिया कि देखने वाले दंग रह गए. खास बात यह है कि इस वीडियो को दुनिया के दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कर इसकी सराहना की है.


वायरल हो रहे वीडियो में ह्यूमनॉइड रोबोट एक बड़े स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. ये रोबोट न सिर्फ इंसानों के साथ तालमेल बिठाकर डांस कर रहे हैं, बल्कि कई मौकों पर उनके स्टेप्स इंसानों से भी ज्यादा सटीक और दमदार लगते हैं. ब्रेक डांस से लेकर तालबद्ध मूवमेंट तक, हर स्टेप में तकनीक की परफेक्शन साफ झलकती है.

चीन से सामने आया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर futurism नाम के अकाउंट ने भी शेयर किया है. जानकारी के मुताबिक, यह परफॉर्मेंस चीन की है. मशहूर चीनी सिंगर वांग लीहोम स्टेज पर लाइव गाना गा रहे हैं और उनके दोनों ओर ह्यूमनॉइड रोबोट डांस कर रहे हैं. रोबोट्स के पीछे इंसानी डांसर्स भी मौजूद हैं और सभी एक ही कोरियोग्राफी को पूरी सटीकता के साथ फॉलो कर रहे हैं.

फ्रंट फ्लिप ने उड़ाए होश

परफॉर्मेंस के दौरान सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई, जब रोबोट्स ने इंसानों की तरह एक साथ खड़े होकर फ्रंट फ्लिप लगाई. यह नजारा देखकर स्टेज पर मौजूद दर्शक ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी चौंक गए. रोबोट्स का बैलेंस, टाइमिंग और मूवमेंट इतना सटीक था कि किसी को भी यह यकीन करना मुश्किल हो गया कि यह मशीनें हैं.

Unitree कंपनी के G1 मॉडल ने दिखाया कमाल

बताया जा रहा है कि ये सभी ह्यूमनॉइड रोबोट चीनी टेक कंपनी Unitree के हैं. इनका मॉडल नाम G1 है. पहली बार किसी बड़े स्टेज पर इस तरह का एडवांस्ड डांस परफॉर्मेंस देखने को मिला है, जहां रोबोट्स ने इंसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर परफॉर्म किया हो.

पहले भी कर चुके हैं लोगों को हैरान

यह पहली बार नहीं है जब Unitree के रोबोट चर्चा में आए हों. इससे पहले भी कंपनी के रोबोट्स सैंटा क्लॉज की ड्रेस पहनकर स्टेज पर डांस कर चुके हैं. जनवरी 2025 में चीन के Spring Festival Gala के दौरान इन रोबोट्स की परफॉर्मेंस ने इंटरनेट पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं.ह्यूमनॉइड रोबोट्स का यह नया अंदाज साफ संकेत देता है कि आने वाले समय में तकनीक और एंटरटेनमेंट का मेल और भी हैरान करने वाला हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Tariff Hike in 2026: नए साल पर पड़ेगा आपकी जेब पर असर! 20 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे रिचार्ज प्लान