आज WhatsApp हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है. दोस्तों, परिवार और काम से जुड़ी बातें, यादगार तस्वीरें और वीडियो सब कुछ इसी ऐप में संजोया जाता है. लेकिन कभी-कभी गलती से कोई महत्वपूर्ण मैसेज या पूरी चैट डिलीट हो जाती है, जिससे दिक्कत हो सकती है. अगर आप भी ऐसी परेशानी में हैं तो चिंता मत कीजिए, आपकी डिलीट हुई चैट्स को वापस पाने के आसान तरीके मौजूद हैं.
WhatsApp चैट रिकवरी क्यों ज़रूरी है?
WhatsApp पर पर्सनल बातचीत हो या ऑफिस के जरूरी मैसेज हमारे पास कई महत्वपूर्ण जानकारी होती हैं. इन्हें खो देना सच में तनावपूर्ण हो सकता है. इसलिए WhatsApp ने बैकअप और रिकवरी के बेहतरीन ऑप्शन दिए हैं, जिनसे आप अपने डिलीट हुए मैसेजेस को आराम से वापस पा सकते हैं.
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैट रिकवरी का आसान तरीका
अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं, तो गूगल ड्राइव आपके मैसेजेस को सुरक्षित रखने का जरिया है. सबसे पहले WhatsApp खोलकर सेटिंग में जाएं और ‘चैट्स’ सेक्शन में ‘चैट बैकअप’ पर टैप करें. यहां गूगल ड्राइव में आपका बैकअप होगा या नहीं, यह जांच लें. अब WhatsApp को अनइंस्टॉल करें और फिर से इंस्टॉल करें. नंबर वेरिफाई करने के बाद ‘चैट रिस्टोर’ का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें और आपकी डिलीट हुई चैट्स वापस आ जाएंगी. ध्यान रखें, बैकअप न होने पर चैट रिकवर नहीं हो पाएगी.
iPhone यूजर्स के लिए iCloud से चैट रिस्टोर
iPhone यूजर्स भी इसी तरह iCloud के जरिए अपनी चैट वापस पा सकते हैं. WhatsApp की सेटिंग में जाकर ‘चैट्स’ सेक्शन में iCloud बैकअप को चेक करें. अगर बैकअप उपलब्ध है तो WhatsApp को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें. नंबर वेरिफाई करने पर ‘रिस्टोर चैट हिस्ट्री’ का ऑप्शन मिलेगा, जिससे आप अपनी खोई हुई बातचीत वापस पा सकते हैं.
बैकअप लेना क्यों है जरूरी?
WhatsApp की सारी चैट्स वापस पाने के लिए समय-समय पर बैकअप लेना बेहद जरूरी है. बिना बैकअप के डिलीट हुई चैट्स रिकवर नहीं हो पातीं. इसलिए सेटिंग्स में जाकर नियमित बैकअप ऑन रखें ताकि किसी भी अनहोनी पर आपकी महत्वपूर्ण बातचीत सुरक्षित रहे.
ये भी पढ़ें: Google पर भूलकर भी सर्च ना करें ये चीजें, नहीं तो होगा भारी नुकसान, आ सकती है जेल जाने की नौबत