सिबिल स्कोर खराब होने पर भी बैंक से लोन कैसे मिलेगा? जानिए आसान तरीका

Loan With Poor Cibil Score: जिंदगी में कभी-कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है, चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, घर की मरम्मत हो या किसी जरूरी खर्च का मामला. अगर आपके पास पहले से इमरजेंसी फंड रखा हुआ है तो काम आसान हो जाता है, लेकिन ज्यादातर लोगों के पास ऐसा फंड नहीं होता. ऐसे में बैंक लोन ही एक आसान विकल्प बन जाता है.

How to get loan from bank even if CIBIL score is bad? Know the easy way
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

Loan With Poor Cibil Score: जिंदगी में कभी-कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है, चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, घर की मरम्मत हो या किसी जरूरी खर्च का मामला. अगर आपके पास पहले से इमरजेंसी फंड रखा हुआ है तो काम आसान हो जाता है, लेकिन ज्यादातर लोगों के पास ऐसा फंड नहीं होता. ऐसे में बैंक लोन ही एक आसान विकल्प बन जाता है.

लेकिन एक समस्या अक्सर सामने आती है, सिबिल स्कोर खराब होने पर बैंक लोन देने से इनकार कर देती है. सिबिल स्कोर आपकी वित्तीय जिम्मेदारी और भुगतान इतिहास का आइना होता है. खराब स्कोर होने पर बैंक को भरोसा नहीं होता कि आप लोन समय पर चुका पाएंगे. तो सवाल उठता है कि क्या खराब सिबिल स्कोर होने पर भी लोन लिया जा सकता है? जवाब है: हाँ, लेकिन इसके लिए आपको एक स्मार्ट तरीका अपनाना होगा.

सिबिल स्कोर खराब होने पर आसान विकल्प

अगर आपका सिबिल स्कोर कम है और बैंक ने लोन देने से मना कर दिया, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे में बैंक एफडी (Fixed Deposit) पर लोन आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

एफडी लोन कैसे काम करता है?

एफडी पर लिया गया लोन एक सिक्योर्ड लोन होता है. बैंक आपके क्रेडिट हिस्ट्री या सिबिल स्कोर की परवाह नहीं करता, क्योंकि लोन की पूरा भरोसा आपकी एफडी पर होता है. अगर आप किसी वजह से लोन का भुगतान नहीं कर पाते, तो बैंक एफडी की राशि से लोन चुकता कर लेता है.

लोन की राशि कितनी मिल सकती है?

आमतौर पर एफडी राशि का 90% तक लोन बैंक से लिया जा सकता है. उदाहरण, अगर आपकी एफडी 1 लाख रुपए की है, तो आप 90 हजार रुपए तक का लोन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

सिबिल स्कोर सुधारने का मौका

एफडी लोन सिर्फ पैसों की मदद नहीं करता, बल्कि आपके सिबिल स्कोर को सुधारने का मौका भी देता है. समय पर लोन का भुगतान करने से आपका सिबिल स्कोर बेहतर होता है. सही समय पर भुगतान करने पर आप 100 पॉइंट तक अपने सिबिल स्कोर में सुधार कर सकते हैं. इस तरह, खराब सिबिल स्कोर होने के बावजूद एफडी लोन आपके लिए विश्वसनीय और आसान विकल्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं मालती चाहर, जिन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी पर बायोपिक बनाने की जताई इच्छा?